For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हर प्रारूप में भारत को नहीं है अलग कप्तान की जरूरत, कोहली को लेकर जानें क्या बोले मांजरेकर

नई दिल्ली। पिछले कुछ दशक में देखा गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम हर प्रारूप में एक ही कप्तान को रखकर खेलती नजर आयी है और इस दौरान उसने अच्छा प्रदर्शन भी किया है। हालांकि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया पिछले कुछ समय से आईसीसी के टूर्नामेंट में खिताब जीत पाने में नाकाम रही है जिसके बाद से क्रिकेट के गलियारों में लगातार एक चर्चा है कि क्या टीम इंडिया अलग प्रारूप के लिये अलग कप्तान की जरूरत है। इस सवाल को लेकर कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि सीमित ओवर्स प्रारूप खासतौर से टी20 में भारतीय टीम की कमान अब रोहित शर्मा को सौंप देनी चाहिये।

हालांकि भारतीय कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते और उनका मानना है कि अभी इसकी जरूरत नहीं है, क्योंकि विराट कोहली तीनों ही प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

और पढ़ें: नासिर हुसैन ने बताया कोहली और गांगुली की कप्तानी में फर्क, जानें कौन ज्यादा बेहतर

उन्होंने कहा,'अगर आपके पास ऐसा कप्तान है जो तीनों प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करता है तो फिर आपको प्रत्येक प्रारूप के लिए अलग कप्तान रखने की जरूरत नहीं है। अभी आपके पास विराट कोहली हैं, जो तीनों प्रारूप में शानदार हैं इसलिए भारत को हर प्रारूप के लिए अलग कप्तान रखने की जरूरत नहीं है। भविष्य में ऐसा हो सकता है।'

संजय मांजरेकर ने विराट कोहली को तीनों प्रारूप बतौर बल्लेबाज अपनी पहली पसंद बताते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम इस मामले में काफी लकी रही है क्योंकि उसके पास एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे कप्तान रहे, जिनके चलते अलग-अलग प्रारूप में अलग-अलग कप्तान रखने की जरूरत महसूस नहीं हुई।

और पढ़ें: श्रीलंका सरकार ने शुरु की 2011 विश्व कप फाइनल की जांच, फिक्सिंग का है आरोप

उन्होंने कहा, 'अगर भारत ऐसी स्थिति में आता है, जहां उसके पास बेहतरीन टेस्ट कप्तान और टेस्ट खिलाड़ी हैं लेकिन वह 50 ओवर या टी20 में अच्छे नहीं है तो तब आप अलग प्रारूप के लिए अलग कप्तान रख सकते हैं। लेकिन भारत के पास अभी तीनों प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करने वाला कप्तान है। पूर्व में भी धोनी ऐसा कप्तान थे। वह तीनों प्रारूप में कप्तान थे और तीनों में अच्छा प्रदर्शन भी करते थे।'

Story first published: Saturday, June 20, 2020, 14:19 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+