For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'धोनी के आउट होने पर खिलाड़ी से अधिक खुश संजय मांजरेकर दिखे'

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप 2019 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 9 विकेट खोकर 315 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच के दाैरान फिर से सबकी धोनी की नजरें थीं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दाैरान वह भारत के लिए अंत में तेजी से रन नहीं बना सके, जिसके बाद वह आलोचकों के निशाने पर आ गए। अब बांग्लादेश के खिलाफ धोनी ने 33 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैके रहे। हालांकि वो आउट हो गए। जिसके बाद ट्विटर पर फिर से धोनी की बल्लेबाजी पर प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

जिस तरह से भारत को रोहित शर्मा केएल राहुल ने शुरूआत दिलाई थी उसे देख लग रहा था कि स्कोर 350 के पार जाएगा क्योंकि पहले विकेट के लिए ही 29.2 ओवरों में 180 रनों की साझेदारी हुई। ऐसे में मिडिल आॅर्डर में धोनी के कंधों पर जिम्मेदारी थी अंत तक खेल वह स्कोर बढ़ाएं लेकिन आईपीएल में छक्कों की बाैछार करने वाले धोनी एक छक्का तक नहीं लगा सके। वह आखिरी ओवर में 7वें विकेट के रूप में पवेलियन लाैटे। जिसके बाद ट्विटर पर आईपीएल में सनरराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले श्रीवत्स गोस्वामी ने कमेंटेटर संजय मांजरेकर पर चुटकी ली।

श्रीवत्स गोस्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा- धोनी के आउट होने पर खिलाड़ी से अधिक खुश संजय मांजरेकर दिखे। गोस्वामी के इस ट्वीट के बाद यूजर्स भी मांजरेकर की क्लास लगाने लग पड़े। यहां तक कि एक ने गोस्वामी के ट्वीट का जवाब दिया कि मांजरेकर सबसे खराब कमेंटेटर हैं। बीसीसीआई को उन्हें बाहर कर देना चाहिए। वहीं कईयों ने कहा कि मांजरेकर खराब कमेंटेटर ही नहीं बल्कि धोनी के सबसे बड़े हेटर भी हैं। देखें गोस्वामी के ट्वीट पर लोगों के क्या-क्या रिएक्शन आए-

Story first published: Tuesday, July 2, 2019, 20:07 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+