For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रेयस अय्यर और विराट कोहली में से काैन है बेहतर कप्तान? संजय मांजरेकर ने दी अपनी राय

नई दिल्ली। विश्व कप(World Cup) से पहले विराट कोहली(Virat Kohli) कप्तानी को लेकर सवालों को घेरे में आ चुके हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज गाैतम गंभीर ने ही हाल ही में बयान देते हुए कोहली की जगह रोहित शर्मा(Rohit Sharma) को सफल कप्तान बताया। अब कमेंटेटर संजय मांजरेकर(Sanjay Manjrekar) ने भी कोहली की कप्तानी पर अपनी राय रखी है। कोहली ने आईपीएल सीजन-12 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हुए कप्तानी की लेकिन टीम पूरी तरह से फ्लाॅप रही। मांजरेकर ने आईपीएल के कप्तानों को उनके प्रदर्शन के तहत रेटिंग दी, जिसमें यह भी साफ हो गया कि दिल्ली कैपिटल्स के श्रेयस अय्यर और कोहली में काैन बेहतर कप्तान रहा।

इसे बताया बेहतर कप्तान

इसे बताया बेहतर कप्तान

श्रेयर अय्यर ने टीम को प्लेआफ तक पहुंचाया, जहां उसे एलिमिनेटर-2 में चेन्नई से हार मिली। लेकिन इतने सफर तक अय्यर ने दिल्ली के लिए शानदार कप्तानी की। वहीं कोहली 14 मैचों में 5 में ही जीत दर्ज कर सके। इन मैचों के दाैरान लिए गए फैसलों के आधार पर मांजरेकर ने कप्तानों को अंक दिए। मांजरेकर ने कप्तान अय्यर को 10 में से 8 अंक दिए जबकि बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली को सिर्फ 10 में से 6 अंक दिए। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया कि मांजरेकर की नजरों में अय्यर कप्तानी के मामले में कोहली से कई बेहतर हैं।

रोहित को दिए इतने अंक

रोहित को दिए इतने अंक

मजरेकर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी को 10 में से 9 अंक दिए हैं। उन्होंने धोनी का एक अंक शेन वॉटसन को टूर्नामेंट में ज्यादा मौके देने के लिए काटा। वहीं, मांजरेकर ने रोहित को 10 में से 8 अंक दिए हैं। उन्होंने रोहित की संतुलित कप्तानी और टूर्नामेंट में बड़े खिलाड़ियों का सही से इस्तेमाल करने की उनकी क्षमता की प्रशंसा की। हालांकि, उन्होंने साथ ही कहा कि रोहित कीरोन पोलार्ड का थोड़ा और बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते थे।

रहाणे को मिले सबसे कम अंक

रहाणे को मिले सबसे कम अंक

मांजरेकर ने ईएसपीए.नक्रिकइन्फो से कहा, 'रोहित शर्मा लंबे समय से कप्तान कर रहे हैं। वह बहुत ही विश्वसनीय और संतुलित कप्तान हैं। वह बहुत अधिक गलतियां नहीं करते हैं। उन्हें पता है कि बड़े नाम को इस्तेमाल कैसे करना है। उन्होंने जिस तर का नेतृत्व किया वो मुझे पसंद आया।' मांजरेकर ने किंग्स इलेवन पंजाब के विवादास्पद कप्तान रविचंद्रन अश्विन को 10 में से 7 अंक दिए। उन्होंने कहा कि अश्विन में एक कप्तान और खिलाड़ी दोनों के रूप में बेहतरीन संभावना है। मांजरेकर ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को 10 में से 5 अंक दिए जबकि बीच टूर्नामेंट में रहाणे की जगह कप्तान संभालने वाले स्टीव स्मिथ को उन्होंने 6 अंक दिए।

वर्ल्ड कप 2019 : मशहूर ज्योतिष की भविष्यवाणी, इन 2 टीमों के बीच होगा फाइनल मैच

Story first published: Friday, May 17, 2019, 12:46 [IST]
Other articles published on May 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+