नई दिल्ली। आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भारत को सेमीफाइनल मुकाबला जीताने के लिए पूरी कोशिश की लेकिन अंत में न्यूजीलैंड बाजी मार गया। भारत भले ही हार गया लेकिन जडेजा ने अपनी पारी सबका दिल जीत लिया। जडेजा ने 59 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली जिसमें 4 चाैके व इतने ही छक्के शामिल रहे। अर्धशतक पूरा करने के बाद जडेजा कमेंट्री बाॅक्स की तरफ इशारा करते हुए सेलिब्रेशन करने लगे। ऐसा लगा कि उन्होंने कमेंटेटर संजय मांजरेकर को जवाब दिया है जो उनकी आलोचना के लिए ट्रेंड में थे। लेकिन अब मांजरेकर भी जडेजा की पारी देख खुश नजर आ रहे हैं जिनका ट्वीट इस बात की गवाही देता है।
संजय मांजरेकर ने ट्वीट किया, "वेल डन जडेजा।" इस ट्वीट के साथ मांजरेकर ने एक भौएं चढ़ी हुई इमोजी भी लगाई है। मांजरेकर ने जडेजा को पूर्ण खिलाड़ी न मानते हुए कहा था कि वह उनके स्थान पर टीम में एक पूर्ण गेंदबाज या पूर्ण बल्लेबाज शामिल करते। इस बात पर जडेजा ने ट्वीट कर मांजरेकर से खिलाड़ियों का साम्मान करने की बात कही थी। जडेजा ने मांजरेकर को जवाब देते हुए लिखा था कि मांजरेकर को खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में जगह बनाई और तब मांजरेकर ने अपना स्टैंड बदला।
Well played Jadeja! 😉
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) July 10, 2019
भारतीय टीम अगर विश्व कप 2019 का सेमीफाइनल मैच लड़कर हारी है तो इसका काफी श्रेय रविंद्र जडेजा को जाता है। जडेजा को इस विश्व कप में जब भी मौका मिला तो उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। जडेजा इस मैच में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे और उन्होंने ना केवल शानदार अर्धशतक जड़ा बल्कि भारत की ओर से खेलते हुए बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अब जडेजा ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं जिन्होंने विश्व कप में नंबर 8 पर खेलते हुए पचासा जड़ा है। इससे पहले भारत के पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया ने 1999 के विश्व कप में 28 रन बनाए थे। यह किसी भारतीय बल्लेबाज का नंबर 8 पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। मोंगिया यह पारी जिंबाब्वे के खिलाफ खेली थी।