Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मांजरेकर को मिल गया नंबर चार के लिए 'परफेक्ट' बल्लेबाज, रायडू नहीं हैं लिस्ट में

नई दिल्ली। विश्व कप के लिए अब गिनती के ही सप्ताह बचे हैं और टीम इंडिया की नंबर 4 की बैटिंग पॉजीशन निश्चित नहीं हुई है। अंबाती रायडू को इस जगह पर खेलते हुए कुछ समय हो चुका है और वे भी अपनी जगह पक्की इस नंबर पर पक्की नहीं कर पाए हैं। रायडू को लगातार मौके मिलने के बाद भी उनके प्रदर्शन में एक सी निरंतरता का अभाव इसके पीछे जिम्मेदार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा घरेलू सीरीज में यही देखने को मिला है।

यहां रायडू प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और उनकी जगह चौथे वनडे में केएल राहुल को खिलाया गया। हालांकि राहुल को उस मैच में नंबर तीन पर उतरा गया था और विराट कोहली खुद नंबर चार पर उतरे थे। भारत के लगातार प्रयोग के दौर के बीच पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए विजय शंकर का नाम सुझाया है। मांजरेकर ने कहा, 'नंबर चार विजय शंकर मेरे पसंदीदा बल्लेबाज होंगे क्योंकि वो छक्के लगाने के साथ स्ट्राइक भी बखूबी रोटेट कर सकते हैं। उनको एक बल्लेबाज के तौर पर खिलाइए। एक गेंदबाज के तौर पर वो केवल 3 ओवर तक गेंदबाजी करने के लायक हैं।'

मांजेरकर ने यह भी कहा रायडू ने वेल्गिंटन वनडे में कीवी टीम के खिलाफ जब 90 रनों की पारी खेली तो मुझे अब उनकी जगह नंबर चार पर पक्की हो गई है। लेकिन लगातार तीन कम स्कोर बनाने के बाद और विजय शंकर के उभार के बाद अब रायडू की जगह पर संशय पैदा हो गया है। आपको बता दें वेलिंटगन वनडे मैच के बाद रायडू ने कोई अर्धशतक नहीं जमाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी उनका सर्वाधिक स्कोर 18 रन रहा था।

Story first published: Tuesday, March 12, 2019, 15:29 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+