धोनी के इस स्वभाव के फैन हुए संजू सैमसन, कहा- मैं इसे अपनाना चाहूंगा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ना सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में अपना नाम बनाया, बल्कि अपने शांत स्वभाव के कारण भी लोगों के दिलों में जगह बनाई। जब मैच नाजुक मोड़ पर होता है तो कई खिलाड़ी जानबूझकर स्लेजिंग करते दिखते हैं, लेकिन धोनी ऐसे कप्तान थे जो आखिरी गेंद तक विकेट के पीछे बिना गुस्सा दिखाए जीत हासिल करने का तरीका सोचते थे। यही कारण है कि उनके स्वभाव की प्रशंसा हर कोई करता है। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी धोनी के इस गुण को हासिल करना चाहते हैं।
सैमसन का कहना है कि वो मुश्किल परिस्थिति में पूर्व कप्तान धोनी के शांत स्वभाव को अपनाना चाहेंगे। सैमसन ने एक बेवसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान से कहा, ''मुश्किल परिस्थितियों में धोनी का शांत स्वभाव और ध्यान, कुछ ऐसा है, जिसे मैं अपने खेल में जोड़ना चाहता हूं। । साथ ही मैं बल्लेबाजी के समय में भी इसे अपनाना चाहूंगा।''
पूर्व आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट भी किसी से कम नहीं थे। सैमसन ने गिलक्रिस्ट का जिक्र भी किया। उनका मानना है कि धोनी के साथ-साथ गिलक्रिस्ट भी ऐसे विकेटकीपर हैं जिन्होंने हाल के समय में विकेटकीपर की परिभाषा ही बदल दी। सैमसन ने कहा, ''आज के सभी विकेटकीपर शीर्ष बल्लेबाज हैं। आप दुनिया भर में देखते हैं कि ज्यादातक कीपर बेहतरीन बल्लेबाज हैं। एडम गिलक्रिस्ट ने ऊपरीक्रम में और धोनी ने मध्यक्रम में विकेटकीपर के रूप में खेल को बदल दिया।''
इसके अलावा सैमसन ने यह भी कहा कि अब के समय विकेटकीपर टाॅप या मध्यक्रम का बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में उभरने वाला होना चाहिए, क्योंकि यह टीम के अतिरिक्त गेंदबाज या ऑलराउंडर की मदद करता है। भारत के प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की तारीफ राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर सरीखे दिग्गजों ने की है, लेकिन पिछले पांच साल में वह सिर्फ 4 T-20 मैच ही खेल सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
