वसीम अकरम की बराबरी के लिए भज्जी को करना पड़ा दो साल से अधिक का इंतजार
फतुल्लाह। तकरीबन दो साल से अधिक समय बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले हरभजन सिंह को आखिरकार पहली सफलता मिल गयी है। बांग्लादेश के खिलाफ विकेट लेते ही हरभजन सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में वसीम अकरम की बराबरी कर ली है।
हरभजन सिंह ने मोमीनुनल हक को आउट करते ही टेस्ट क्रिकेट में 414 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना लिया है जोकि वसीम अकरम के टेस्ट विकेटों के बराबर है। वहीं इस एक विकेट को लेने के लिए हरभजन सिंह को तकरीबन ढाई साल का लंबा इंतजार करना पड़ा।
भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे एक मात्र टेस्ट मैच में बारिश के चलते कई बार व्यवधान पड़ गया है। जिस वहज से इस मैच के पूरा होने की संभावनायें पूरी तरह से समाप्त नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि हरभजन सिंह ने पहला टेस्ट मैच 25 मार्च 1998 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उन्होंने कुल 102 टेस्ट औऱ 229 वनडे मैच खेले हैं। एकदिवसीय मैचों में भज्जी के नाम 259 विकेट हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
