संजू सैमसन ने बताया कैसे धोनी की वजह से सच हुआ उनका सपना

नई दिल्ली। भारतीय टीम के लिये टी20 विश्व कप की टीम में विकेटकीपिंग करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार संजू सैमसन ने सोशल मीडिया पर बात करते हुए इस बात की जानकारी दी कि कैसे एमएस धोनी ने उनके बचपन के सपने को पूरा किया। संजू सैमसन के इंटरव्यू का यह वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रैंचाइजी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें वह लाइव चैट करते नजर आ रहे हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हुए नजर आने वाले संजू सैमसन ने बताया कि करियर क शुरुआती दिनों में धोनी की वजह से उनका सपना पूरा हो सका।

और पढ़ें: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने विराट कोहली को लेकर की भविष्यवाणी, बताया कब लेंगे संन्यास

संजू सैमसन ने इस वीडियो में धोनी के बारे में काफी बातें की और बताया कि वह जब भी उनके बारे में बात करते हैं तो काफी इमोशनल हो जाते हैं। इस दौरान सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू दौरे की बात करते हुए उन पलों के बारे में बताया जब उन्होंने पहली बार धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था।

और पढ़ें: लॉकडाउन में विराट कोहली समेत इन 10 खिलाड़ियों को हुआ 125 करोड़ का नुकसान

धोनी के बारे में बात करते ही हो जाता हूं भावुक

धोनी के बारे में बात करते ही हो जाता हूं भावुक

उन्होंने कहा, 'एम एस धोनी मेरे हीरो हैं। वो सभी के लिए हीरो हैं, उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी साल बिताए, उन्होंने हमें कई यादगार लम्हें दिए, एक खिलाड़ी झारखंड से टीम में आता है और फिर भारत का सबसे सफल कप्तान बनता है। उन्होंने अपने करियर में सबकुछ हासिल कर लिया। मैं भावुक हो जाता हूं जब भी उनके बारे में बात करता हूं।'

धोनी की नकल नहीं कर सकते

धोनी की नकल नहीं कर सकते

इसके साथ ही संजू ने कहा कि आप धोनी की नकल नहीं कर सकते, वह दुनिया में इकलौते हैं। आप उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं पर उनकी बराबरी करना नामुमकिन है।

उन्होंने कहा, 'आप धोनी की नकल नहीं कर सकते हैं, आप बस उनकी तरफ देख सकते हैं और तालियां बजा सकते हैं। जब मैं 19 साल का था, तो मैं उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुका हूं। हम इंग्लैंड के दौरे पर थे, इसके बाद मैं भारत के लिए अगले पांच साल नहीं खेल सका।'

धोनी की कप्तानी में खेलने का था सपना

धोनी की कप्तानी में खेलने का था सपना

गौरतलब है कि 2015 में भारत के लिये अपना डेब्यू मैच खेलने वाले संजू सैमसन को चोट और खराब फॉर्म के चलते 5 साल तक टीम से बाहर रहना पड़ा।

उन्होंने कहा, 'उन पांच साल में मैं भारत के लिए खेलने का सपना देख रहा था। मेरा एक सपना था कि माही भाई टीम के कप्तान हों और वह मैदान पर फील्डिंग बदल रहे हैं। तब मैं स्लिप में खड़ा हूं और माही भाई मुझसे इशारा करें कि वहां जाओ, मैं दौड़ते हुए वहां जाऊं।'

धोनी की वजह से पूरा हुआ सपना

धोनी की वजह से पूरा हुआ सपना

इस दौरान एमएस धोनी ने कप्तानी भी छोड़ दी थी। संजू सैमसन ने बताया कि उनका सपना था कि वो धोनी की कप्तानी में खेल सकें।

उन्होंने बताया, 'हमें खबर मिली कि वह कप्तानी से हट गए हैं। इसलिए, मैं सोच रहा था कि यह सपना कैसे सच होगा? मुझे नहीं लगता कि ऐसा होने जा रहा है। कुछ हफ्तों बाद, हमने इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया ए के लिए मुंबई में एक मैच खेला, जिसमें धोनी को कप्तानी करने के लिए कहा गया। मैं उस मैच में स्लिप में खड़ा था और धोनी भाई बोले- संजू, उधर जा। मैं दौड़ते हुए अपनी जगह पर गया और आखिरकार मेरा सपना हुआ।'

आपको बता दें कि विश्व कप 2019 के बाद एमएस धोनी लगातार मैदान से दूर चल रहे हैं। आईपीएल के जरिये फैन्स को उनके वापस लौटने की उम्मीद थी, जो कि कोरोना वायरस के चलते खत्म होती नजर आ रही है।

Story first published: Monday, May 4, 2020, 20:37 [IST]
Other articles published on May 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+