For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'बहुत खुश हूं कि संजू ने अपनी पहचान बना ली, उससे ओपनिंग करवानी चाहिए'

नई दिल्ली। कर्नाटक टीम को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राॅफी का खिताब दिलाने वाले संजू सैमसन भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को लुभा चुके हैं। यही कारण है कि उन्हें 6 दिसंबर को विंडीज के खिलाफ होने जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए चुना गया है। हालांकि संजू को जगह टीम का ऐलान होने के बाद मिली जब सोशल मीडिया पर चयनकर्ताओं पर सवाल उठे। फिर खबर आई कि शिखर धवन चोट के कारण बाहर हैं और उनकी जगह संजू को चुना गया है। संजू को जगह मिलते ही उनके बचपन के कोच बीजू जॉर्ज ने खुशी जाहिर की है।

खुश हूं उसने पहचान बना ली

खुश हूं उसने पहचान बना ली

संजू के बचपन के कोच बीजू जॉर्ज ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा, ''मैं बहुत खुश हूं कि संजू ने अपनी पहचान बना ली है। अगर आप उसके करियर की शुरुआत से देखें, जब उसने अंडर-19 से शुरुआत की थी, तब वो थोड़ा दुर्भाग्यशाली रहा था। क्योंकि वो प्रदर्शन तो अच्छा करता था लेकिन बावजूद इसके उसे टीम में जगह नहीं मिली। लेकिन संजू ने हार नहीं मानी। समय के साथ-साथ रनों के प्रति उनकी भूख लगातार बढ़ती जा रही है। चाहे घरेलू क्रिकेट हो या फिर आईपीएल, वह हर जगह शानदार रहे हैं।''

सीखना बंद नहीं करते संजू

सीखना बंद नहीं करते संजू

इसके अलावा जाॅर्ज ने कहा कि संजू लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह नेट्स पर रोजाना घंटों तक बैटिंग करते हैं और अपनी विकेटकीपिंग पर भी काम करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें बचपन से अब तक बैटिंग करते हुए देख रहा हूं। मुझे अब वह परफेक्ट बल्लेबाज नजर आते हैं। वह सीखना कभी नहीं बंद करते। उन्हें अपनी काबिलियत को लेकर अहंकार भी नहीं है। यह उनका विश्वास और बेखौफ खेलने का ढंग है जिसकी बदौलत वह आगे आ रहे हैं।'

संजू को बताैर ओपनर देखना चाहते हैं कोच

संजू को बताैर ओपनर देखना चाहते हैं कोच

उम्मीद लगाई जा रही है कि संजू को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए आजमाया जा सकता है। वहीं इसपर बात करते हुए बीजू ने भी यह आस रखी है कि संजू को बताैर ओपनर परखा जाए। जाॅर्ज ने कहा कि संजू को शिखर धवन की जगह टीम में जगह मिली है, तो ऐसे में उनसे ओपनिंग करने के लिए ही कहा जाना चाहिए। संजू का विश्वास और साहसिक खेलने का रवैया ही उनकी कामयाबी का राज है।' बता दें कि जब संजू 14 साल के थे, तब से बीजू उन्हें कोचिंग दे रहे हैं।

Story first published: Tuesday, December 3, 2019, 15:59 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+