For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अब बहुत सारे मैच खेल लिए हैं, प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंतित नहीं हूं : संजू सैमसन

नई दिल्ली। संजू सैमसन...वो खिलाड़ी जिसे टीम इंडिया का हिस्सा बनते हुए देखना कई दिग्गजों को अच्छा लगता है। संजू ने आईपीएल सीजन-13 में भी राजस्थान राॅयल्स की ओर से खेलते हुए सबका दिल जीता था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 26 वर्षीय सैमसन को माैका दिया गया। यह उनका 5वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच रहा। हालांकि सैमसन 15 गेंदों में 23 ही बना सके। ऐसा माना जा रहा है कि वह अच्छी शुरुआत को भुनाने में नाकाम रहे। लेकिन संजू सैमसन ने मैच के बाद कहा कि वह टीम में बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंतित नहीं है.

चाैथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन से सवा किया गया कि टी-20 विश्व कप के लिए टीम में काफी प्रतिस्पर्धा होने से क्या वे दबाव महसूस करते हैं? इसका जवाब देते हुए सैमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर आप यह सवाल कुछ साल पहले पूछते तो मैं कहता हां, पर अब मैंने बहुत सारे मैच और अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेल लिए हैं और मेरे पास अच्छे लोग भी हैं। यह जरूरी है कि आप अपनी मानसिकता को सरल रखें और अन्य चीजों के बारे में नहीं सोचें। मेरा ध्यान मैच जीतने पर रहता है और मौका मिलने पर जितना हो सके योगदान देना चाहता हूं। चीजें आसान बनाए रखना अहम है।''

मध्यक्रम में भूमिका निभाने पर सैमसन ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी पारी को बनाना है और फिर गेंदबाजों पर प्रहार करना है। सैमसन ने कहा, "यह जरूरी है कि पहली पांच से 10 गेंदों को अच्छी तरह से देखा जाए और फिर साझेदारी बनाई जाए। इसके बाद मैं गेंदबाजों पर आक्रमण करने के बारे में सोचता हूं। " गाैर हो कि सैमसन के लिए आईपीएल का 13वां सीजन अच्छा रहा और उन्होंने 375 रन बनाए थे। आईपीएल के प्रदर्शन के दम पर ही संजू सैमसन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना गया था।

Story first published: Saturday, December 5, 2020, 13:39 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+