For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल में जलवा बिखेरने वाले इस युवा खिलाड़ी ने धोनी के साथ किया लंच, शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। आईपीएल का दौर समाप्त हो चुका है, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनका आईपीएल प्रदर्शन इतना शानदार रहा है कि उनकी चर्चा आम है। बता दें की भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी इन दिनों अपने इंग्लैंड के आगामी दौरे को लेकर मेहनत करते नजर आ रहे हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी भी 15 जून को यो-यो टेस्ट के बाद से ही बेंगलुरु में रहकर ब्रिटेन दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच धोनी कुछ युवा बल्लेबाजों के साथ वक्त भी बिता रहे हैं, जिसकी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। दरअसल सोशल मीडिया पर संजू सैमसन और धोनी की तस्वीरें धमाल मचा रही हैं। इस तस्वीर को खुद संजू सैमसन ने शेयर किया है।

कही ये बड़ी बातः गौरतलब हो कि संजू सैमसन ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना चयन भारतीय ए टीम में करवाया था लेकिन यो यो टेस्ट में फेल हो जाने के कारण वो टीम से बाहर हो गए थे। इसी बीच उन्होंने धोनी के साथ लंच की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मुझे लगता है आप सबको पता होगा कि कैसा लगता है जब आप अपने हीरो से मिलते हो। बता दें कि धोनी अक्सर युवा खिलाड़ियों के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं। वहीं भारत को 23 तारीख को ब्रिटेन दौरे के लिए रवाना होना है। दौरे का पहला मैच 27 जून को भारत और आयरलैंड के बीच ट्वंटी20 मैच होगा।

Story first published: Thursday, June 21, 2018, 15:56 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+