पांच साल के रिलेशनशिप के बाद इस भारतीय क्रिकेटर ने कॉलेज क्लासमेट से रचाई शादी
नई दिल्ली। भारत के युवा क्रिकेटर संजू सैमसन ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर काफी नाम कमाया है। इस क्रिकेटर ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर कईयों को अपनी बल्लेबाजी का कायल बनाया है। केरल के क्रिकेटर संजू सैमसन के फैंस के लिए एक खुशखबरी यह है कि शनिवार को संजू ने अपनी प्रेमिका चारुलता से शादी रचा ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले सैमसन (23) और चारूलता का रिलेशनशिप कॉलेज के दिनों से था। दोनों ने कोवालम में हुए एक छोटे से समारोह में शादी की। सैमसन ने हाल ही में चारूलता के साथ पांच साल लंबे प्रेम संबंध की घोषणा की थी। विवाह के दौरान संजू ने पारंपरिक परिधान पीला कुर्ता और धोती जबकि चारूलता साड़ी और आभूषण पहने थे।
बता दें कि संजू को टीम इंडिया की ओर से एक टी-20 इंटरनेशनल में खेलने का मौका मिल चुका है। उन्होंने 2015 में जिम्बाव्बे के खिलाफ हरारे में डेब्यू किया था संजू चैंपियंस लीग टी-20 में अर्धशतक जड़ने वाला सबसे युवा खिलाड़ी हैं। आईपीएल की बात करें, तो संजू सैमसन (2013) और पृथ्वी शॉ (2018) के नाम संयुक्त रूप से सबसे कम उम्र (18 साल 169 दिन) में अर्धशतक लगाने का कीर्तिमान है। संजू को आईपीएल 2013 में आधिकारिक ऑनलाइन वोटिंग में सत्र का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

