BCCI दफ्तर में केएल राहुल के लिए आते हैं महिला फैंस के फोन, हुए कई खुलासे
नई दिल्ली। बीसीसीआई दफ्तर में हर दिन फोन बजता है। फैंस गालियां भी देते हैं तो कई अपने फेरवेट खिलाड़ियों के साथ बात करने के लिए रोना-पिटना शुरू कर देते हैं। इस बात का खुलासा बर्नार्ड फर्नांडीस ने किया है। ये वो शख्स हैं जिन्होंने 15 सालों तक बीसीसीआई दफ्तर में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम किया। रिसेप्शन पर दिन में कितने फोन बजते हैं, इसकी गिनती करना भी मुश्किल हो जाता है। फर्नांडीस ने यह भी बताया कि केएल राहुल के लिए भी कई महिला फैंस फोन करती हैं।
बर्नार्ड ने यह नाैकरी छोड़ने के बाद इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में बताया कि उन्हें रोजाना ऐसे फोन कॉल्स आते थे, जिसमें फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर से बातचीत कराने की अपील करते थे। कुछ तो इसलिए गाली देने लग पड़ते हैं कि धोनी को संन्यास नहीं लेने देना। उन्होंने यह भी बताया कि एक दिन बीसीसीआई दफ्तर में एक शख्स ने फोन कर कहा कि उनके पिता मरने वाले हैं और उनकी आखिरी इच्छा है कि वो अपने फेवरेट खिलाड़ी से बात कर सकें। बर्नार्ड ने कहा कि मैं उनसे भला कैसे कहता कि ये असंभव है, लेकिन मैने काफी देर तक उन्हें समझाया कि फिलहाल अभी बात नहीं हो सकती।
15 साल की नाैकरी में झेले संघर्ष को बयां करते हुए बर्नार्ड ने यह भी बताया कि कई लोग तो इसलिए फोन करते हैं कि लाइव मैच का स्कोर कितना हुआ है। बर्नार्ड ने ये भी बताया कि अकसर विराट कोहली के लिए भी कई फोन आते हैं. फोन करने वालों में रिटायर्ड आर्मी अफसर भी शामिल हैं। जब धोनी के संन्यास की खबरें उड़ रहीं थी तो फैंस फोन करके गालियां देते थे आैर वो धोनी को संन्यास नहीं लेने की अपील भी करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
