पाकिस्तान अंडर-19 टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं सकलेन मुश्ताक, किया आवेदन
कराची: पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने राष्ट्रीय अंडर -19 टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन किया है और वह सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित होंगेसकलेन ने 49 टेस्ट और 169 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 496 विकेट चटकाए। पीसीबी ने राष्ट्रीय जूनियर टीम के मुख्य कोच पद के लिए विज्ञापन दिया था जिसके बाद सकलेन ने आवेदन किया था। टीम अगले साल होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारी कर रही है।
सकलैन ने कहा, "मैंने अगले सप्ताह आवेदन किया है और मेरा साक्षात्कार अगले सप्ताह है। मुझे लगता है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट में काफी योगदान दे सकता हूं।" ईसीबी के लेवल तीन के कोच 42 साल के सकलेन पहले ही न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की राष्ट्रीय सीनियर टीमों के साथ स्पिन सलाहकार या कोच के रूप में काम कर चुके हैं। सकलेन हाल में विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम के साथ जुड़े थे और वह मौजूदा एशेज श्रृंखला में भी टीम को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पीसीबी ने बार-बार कहा है कि वह एक उच्च प्रोफाइल खिलाड़ी / कोच चाहता है जो भारतीय बोर्ड के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की तरह काम करे।
29 दिसंबर 1976 को जन्मे सकलैन मुश्ताक को क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में गिना जाता है और वह पाकिस्तान के लिए 1995 से 2004 तक लगभग 9 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेले। मुश्ताक पहले ही कह चुके हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कभी उन्हें पाक टीम के सहायक स्टाफ में काम करने के लिए नहीं चुना। पाक बोर्ड जब भी संपर्क करेगा मैं हमेशा टीम और खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए उपलब्ध हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
