
सारा की फोटो वायरल
सारा तेंदुलकर द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई एक फोटो में वह नीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह हाथ में गुलाब पकड़े हुए हैं। इस फोटो में सारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने ब्लैक गॉगल्स और गले में चेन पहनी हुई है। इस फोटो में सारा के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है। सारा की इस फोटो पर उनकी दोस्त कनिका कपूर ने भी कमेंट किया है।

लोगों के मजेदार कमेंट
सारा की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने फनी कमेंट्स किए हैं। लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए शुभमन गिल के बारे में भी पूछा है। एक यूजर ने पूछा, 'शुबमन भाई तू कहां है? वहीं सिंगर कनिका कपूर ने 'माई गर्ल' लिखते हुए कमेंट किया है।
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। दोनों एक दूसरे के परिवार को भी फॉलो करते हैं। शुभमन गिल सारा के परिवार में सभी को फॉलो करती हैं, जबकि सारा शुभमन की बहनों को फॉलो करती हैं। यह नेटिजन्स के मन में सवाल उठाता है कि दोनों के बीच कोई कुछ है। सारा शुभमन की बहन सेहनिल को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं। सारा ने हाल ही में मॉडलिंग में कदम रखा है।
इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं सारा
गाैर हो कि सारा इंस्टाग्राम पर लंबे समय से काफी छाई हुई हैं। उनके 16 लाख से भी ज्यादा फोलोअर्स हो चुके हैं, जो दर्शाता है कि क्रिकेट फैंस भी उन्हें उतना ही चाहते हैं जितना कि वह अपने पसंदीदा किसी क्रिकेटर को। सारा आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। सारा अपने फैशन सेंस को लेकर फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए पूरी तरह सफल रहती हैं। हाल ही में सारा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। फैंस उनके इस नए अवतार को भी पंसद कर रहे हैं। उन्होंने एक चर्चित क्लोदिंग ब्रांड के साथ करार किया है। इस क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन के लिए उन्होंने हीरोइन बनिता संधू और तानिया श्रॉफ के साथ मॉडलिंग की शुरुआत की थी। प्रमोशनल वीडियो में ये तीनों एक साथ पोज देती हुई दिखीं।


Click it and Unblock the Notifications
