For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

यहां मैच देखने निकलीं सारा तेंदुलकर, फैन ने कहा- शुबमन को धोखा दे दिया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी अब सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं। हाल ही में खबर आई कि सारा ने माॅडलिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रख दिया। सारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। फिलहाल सारा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक मैच देखने के लिए हैदराबाद के लिए निकलीं।

यह भी पढ़ें- रोहित की कप्तानी में 3 खिलाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन, कोहली के हैं करीबी

फैंस ने सारा को टारगेट करना शुरू किया

फैंस ने सारा को टारगेट करना शुरू किया

दरअसल, सारा हैदराबाद में मैट्रिक्स फाइट नाइट देखने गई। सारा को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लेजेंड गायिका आशा भोंसले की पोती जनई के साथ सपोट किया गया। नाई जहां फ्लेयर्ड प्रिंटेड ड्रेस में नजर आई तो वहीं सारा ब्लैक पैंट और जैकेट पहनी दिखाई दी। सारा और जनाई एक दूसरे की जिम के दोस्त हैं। यह दोनों अक्सर एकदूसरे के साथ जिम जाते हुए स्पॉट होते है। इस दाैरान दोनों ने मीडिया को बताया कि वे हैदराबाद जा रही हैं। हैदराबाद में 10 दिसंबर से बॉलीवुड टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ द्वारा एक इवेंट ऑर्ग्नाइज किया जा रहा है, जिसका नाम है मैट्रिक्स फाइट नाइट है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने सारा को टारगेट करना शुरू कर दिया। उन्होंने क्रिकेटर शुबमन गिल को लेकर कमेंट्स करना शुरू कर दिए।

दोनों को लेकर आ चुकी हैं पहले भी खबरें

दोनों को लेकर आ चुकी हैं पहले भी खबरें

वायरल वीडियो को देख कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। वहीं एक ने कमेंट करते हुए कहा कि आपने शुबमन गिल को धोखा दे दिया। शुभमन और सारा तेंदुलकर इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो करते हैं। दोनों को लेकर कई खबरें भी सामने आ चुकी हैं। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं, इसी कारण सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर खूब बातें होती दिखती हैं। इस कारण यह भी है कि दोनों एक दूसरे के परिवार को भी फॉलो करते हैं। शुभमन सारा के परिवार के सभी सदस्यों को फॉलो करते हैं, वहीं सारा ने शुबमन की बहनों को फॉलो किया है। सारा इंस्टाग्राम पर गिल की बहन सेहनिल गिल को फॉलो करती हैं।

इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं सारा

बता दें कि सारा इंस्टाग्राम पर काफी छाई हुई हैं। उनके 16 लाख से भी ज्यादा फोलोअर्स हैं। सारा आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। वह हमेशा से ही अपने फैशन सेंस को लेकर फैन्स को लुभाने में पूरी तरह सफल रहती हैं। अब मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद फैन्स उनके इस नए अवतार को भी पंसद कर रहे हैं। हाल ही में सारा ने एक चर्चित क्लोदिंग ब्रांड के साथ करार किया है। इस क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन के लिए उन्होंने हीरोइन बनिता संधू और तानिया श्रॉफ के साथ मॉडलिंग की शुरुआत की थी। प्रमोशनल वीडियो में ये तीनों एक साथ पोज देती हुई नजर आईं, जिसे खूब पसंद किया गया। सारा ने ज्यादा सुर्खियां उस समय बटोंरी जब साल 2020 की शुरूआत में उनका नाम शुबमन गिल से जोड़ा गया। शुबमन अभी 22 साल के हैं जो भारत के लिए टेस्ट, वनडे में डेब्यू कर चुके हैं।

Story first published: Friday, December 10, 2021, 9:43 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+