For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सरफराज अहमद ने ठोका शतक, बोले- मैं हमेशा ज्यादा रन बनाने की कोशिश करता हूं

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी गंवाने के बाद सरफराज अहमज घरेलू क्रिकेट में खुद का प्रदर्शन सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल वो पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में जारी कायद-ए-आजम ट्रॉफी में सिंध के लिए खेल रहे हैं। यही नहीं, टीम की कप्तानी भी उन्हीं को साैंपी गई है। सरफराज ने इस टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में में पश्चिमी पंजाब के खिलाफ शतक ठोकते हुए पाकिस्तान टीम के चयनकर्ताओं को जवाब दे दिया है।

खेली इतने रनों की पारी

खेली इतने रनों की पारी

सरफराज ने 174 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली जिसमें 13 चाैके शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदाैलत सिंध ने मैच ड्रा पर समाप्त किया। सरफराज ने ना सिर्फ शतक ठोका, बल्कि बल्लेबाज फवाद आलम के साथ पांचवें विकेट के लिए 278 रन की साझेदारी की। आलम ने 309 गेंदों का सामना करते हुए 211 रन बनाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की पारी में 25 चौके आए। सरफराज का शतक उस समय आया जब पश्चिमी पंजाब पहली पारी में मजबूत स्कोर करने में कामयाब हुआ।

ड्रा पर समाप्त हुआ मैच

ड्रा पर समाप्त हुआ मैच

पंजाब ने अपनी पहली पारी 9 विकेट खोकर 517 रनों पर घोषित की। सिंध ने एक समय 34 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे, फिर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान सरफराज ने टीम को संभालते हुए बड़े स्कोर की ओर लिया। सिंध की पहली पारी 486 रनों पर सिमटी। जवाब में पंजाब ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 236 रन बना लिए थे, लेकिन 4 दिनों का खेल खत्म होने पर यह मैच ड्रा पर समाप्त हुआ।

शतक पर जताई खुशी

शतक पर जताई खुशी

सरफराज का यह पांच साल की अवधि के बाद प्रथम श्रेणी शतक रहा है। यह उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट का 11वां शतक भी रहा जो 155 मैचों में आया। इस फाॅर्मेट में उनके नाम 7948 रन दर्ज हैं जिसमें 56 अर्धशथत भी हैं। पाकिस्तान टीम से बाहर हो चुके सरफराज ने इस शतक के बाद कहा, "बड़ा स्कोर करना हमेशा अच्छा होता है मैं हमेशा बड़े रन बनाने की कोशिश करता हूं। मुझे खुशी है कि आज विशेषकर ऐसे समय में शतक बनाया है, जब मेरी टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।"

Story first published: Friday, November 29, 2019, 13:58 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+