For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सरफराज अहमद को मिली खुशखबरी, PCB ने कहा- इसमें कोई बदलाव नहीं होगा

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सरफराज अहमद कप्तानी गंवा चुके हैं, लेकिन उनके लिए एक खुशखबरी भी सामने आई है। कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सरफराज को अभी भी टीम में जोड़े रहने का फैसला सुनाया है। उन्हें सालाना अनुंबध में शामिल किया गया है, यानी कि उनकी टीम में खेलने की संभावनाए पूरी तरह से बनी हुई हैं। ऐसे में पहले अटकलें लगाई जा रहीं थी कि कप्तानी गंवाने के साथ-साथ सरफराज टीम से बाहर भी हो सकते हैं।

अनुबंध में कोई बदलाव नहीं होगा

अनुबंध में कोई बदलाव नहीं होगा

पीसीबी ने स्पष्ट किया है कि कप्तानी से बर्खास्त किए गए सरफराज अहमद केंद्रीय अनुबंध के ए वर्ग में बरकरार रहेंगे क्योंकि वह खेल के तीनों प्रारूपों में चयन के लिए उपलब्ध हैं। सरफराज को निचले स्तर का अनुबंध देने के पीसीबी के फैसले से जुड़ी अटकलों को खारिज करते हुए पीसीबी के प्रवक्ता ने कहा कि सरफराज अगले साल जुलाई तक केंद्रीय अनुबंध के शीर्ष स्तर पर रहेंगे। प्रवक्ता ने कहा,‘‘उसके केंद्रीय अनुबंध में कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि वह तीनों प्रारूपों में चयन के लिए उपलब्ध है।''

खराब दाैर में थे

खराब दाैर में थे

सरफराज पाकिस्तान के मुख्य कोच व सह-मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक सरफराज के कार्य से खुश नहीं थे। श्रीलंका टीम के हाथों में टीम की क्लीन स्वीप की जिम्मेदारी लेने से भी सरफराज भागे। अप्रैल 2016 में, सरफराज को 2017 की शुरुआत में एकदिवसीय कप्तान के रूप में पदोन्नत करने से पहले टी 20 आई के लिए पाकिस्तान के कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें विंडीज के 2017 के दौरे के बाद सभी प्रारूपों में कप्तान बनाया गया था।

ऐसा रहा कप्तानी रिकाॅर्ड

ऐसा रहा कप्तानी रिकाॅर्ड

सरफराज ने 13 टेस्ट, 48 वनडे और 34 टी 20 में पाकिस्तान की कप्तानी की थी, जिसमें से उन्होंने क्रमशः चार, 26 और 29 जीतें हासिल हुईं। सरफराज की आलोचना विश्व कप दाैरान होना ही शुरू हो गई थी जब पाकिस्तान को भारत से हार मिली। वहीं श्रीलंका की युवा टीम ने भी उन्हें घर आकर टी20 सीरीज में पस्त किया, जिसके बाद पाक बोर्ड ने सरफराज को कप्तानी से हटाया। वनडे का कप्तान काैन होगा, पाक बोर्ड इसका फैसला जल्द करेगा।

Story first published: Monday, October 21, 2019, 7:20 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+