For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

#INDvsPAK : इमरान खान के 'खिलाफ' चले गए सरफराज अहमद, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

नई दिल्ली। जब भी भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होता है तो दर्शकों का जुनून सातवें आसमान पर रहता है। दोनों देशों की टीमें भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने की कोशिश में लगी रहती हैं। लेकिन बात की जाए आईसीसी विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैचों की तो भारत का पलड़ा भारी रहा। दोनों के बीच 6 मुकाबले हुए लेकिन पाकिस्तान कभी जीत नहीं पाया। ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व पूर्व कप्तान रहे इमरान खान ने मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ मैच से पहले अपनी टीम के लिए कई संदेश दिए लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर इमरान खान व कप्तान सरफराज अहमद का खूब मजाक उड़ने लगा।

इमरान ने ट्वीट करते हुए पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद से टॉस जीतने पर पहले बल्लेबाजी करने की सलाह दी थी। लेकिन सरफराज ने उनके खिलाफ होकर टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले बैठे। इमरान ने एक के बाद एक 5 ट्वीट किए, जिनके जरिए टीम को हाैसला दिया गया। इसमें यह सलाह थी कि अगर आज के मैच में सरफराज अहमद टॉस जीतते हैं, तो वह निश्चिंत होकर पहले बैटिंग का निर्णय लें। इमरान ने कहा था कि अगर पिच पर नमी ना हो तो सरफराज को बेझिझक पहले बैटिंग चुनने का फैसला लेना चाहिए।

कप्तान सरफराज ने टॉस भी जीत लिया लेकिन उन्होंने अपने पूर्व कप्तान और पाकिस्तान को 1992 में वर्ल्ड कप जिता चुके इमरान खान की सलाह नहीं मानी। सरफराज ने यहां बेझिझक पहले बोलिंग का निर्णय ले लिया। जबकि इमरान खान की सलाह के मुताबिक मैनचेस्टर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बावजूद पिच सूखी थी और यह टॉस से पहले दोनों कप्तानों ने टॉस से पहले इसे बखूभी निहार भी लिया था। बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 337 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया है।

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल-

Story first published: Sunday, June 16, 2019, 19:51 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+