For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सरफराज का खुलासा, जब फैन ने मुझे 'मोटा सुअर' कहा तो रोने लगी थी मेरी पत्नी

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के मैच को दुनिया का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला क्यों कहा जाता है यह मैच का नतीजा सामने आने के बाद पता चलता है। ठीक ऐसा ही इस समय भारत से हार के बाद बौखलाए पाकिस्तान में हुआ था। 16 जून को भारत के हाथों विश्व कप 2019 में मिली करारी हार के बाद पूरी पाकिस्तानी टीम अपने फैंस और पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर आ गई। टीम के अलावा कप्तान सरफराज की फिटनेस भी निशाने पर आ गई। वैसे विश्व कप की शुरुआत से ही सरफराज अपनी फिटनेस को लेकर निशाने पर रहे हैं। इसी शुरुआत पाक के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने की थी जब उन्होंने सरफराज को दुनिया का सबसे अनफिट क्रिकेट कप्तान करारा दिया था।

जब सरफराज को सुननी पड़ी गाली

जब सरफराज को सुननी पड़ी गाली

लेकिन हद तो तब हो गई तब पाकिस्तान विश्व कप 2019 में भारत के खिलाफ मैच हार गया और सरफराज को उनकी फिटनेस के लिए एक फैन से गाली तक सुननी पड़ी थी। इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुई थी जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट का एक फैन सरफराज से सवाल पूछ रहा है-भाई आप इतने मोटे क्यों हो रहे हो? इतना ही नहीं, इस फैन ने सरफराज को दो-तीन बार गाली देते हुए मोटा सुअर तक कहा था। वीडियो को शेयर करने वाले पाक पत्रकार ने फैन के बर्ताव की निंदा करते हुए इसको व्यवहार को शर्मनाक बताया था कि हम अपने नेशनल हीरोज के साथ बर्ताव करते हैं। इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।

3 मैचों में सामने आई इंग्लैंड की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या सेमीफाइनल में पहुंच पाएंगे

सरफराज को हुई थी बहुत तकलीफ

अब पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद का उस घटना के बारे में बयान आया है। आपको बता दें जिस समय फैन ने उनको गाली दी थी तब सरफराज चुपचाप उसको सुनकर निकल गए थे। लेकिन इन शब्दों का असर बाद में उनके परिवार तक पड़ा था। सरफराज से जब इस घटना के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि भारत से हारने के बार पिछला सप्ताह टीम के लिए बहुत ही मुश्किल गुजरा लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद पब्लिक से जो प्रतिक्रिया मिली वह बहुत अच्छी थी। उस गाली वाली घटना का जिक्र करते हुए सरफराज बोले, 'मुझे बिल्कुल बहुत तकलीफ हुए थी। वह वाकया मैच से दो दिन पहले का था। वह चीज मेरे जेहन में थी लेकिन बाद में मैं इस चीज को भूल गया। मैंने सोचा वह बाद में इस चीज को नहीं करेंगा क्योंकि उस समय उसका परिवार उसके साथ था। उन लोगों ने मुझसे बात भी की और एक सदस्य ने आकर माफी भी माफी।'

उस समय बेटे के साथ थे सरफराज

उस समय बेटे के साथ थे सरफराज

सरफराज आगे बताते हैं- 'लेकिन बाद में जब इस घटना का वीडियो सामने आया तो मेरी बॉडी लैंग्वेज काफी गिर गई थी। मेरा बेटा अब्दुला मेरे साथ था इसलिए और भी ज्यादा तकलीफ हुई। जब सरफराज ने पूछा गया कि आपने उस समय कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं थी तो उन्होंने कहा, 'गुस्सा तो मुझे उस समय बहुत आया था और शायद उस समय मैं लड़ाई करता तो लोगों को ये पता नहीं चल पाता कि उस समय क्या हुआ था। उल्टा मुझे ही नकारात्मक तरीके से देखा जाता। इसलिए मैंने खामोश रहना ही ज्यादा बेहतर समझा और चीजें अल्लाह पर छोड़ दी। सब चीजें अल्लाह की ओर से ही होती हैं। वह वीडियो आई और सब मेरे लिए खड़े हो गए।'

घटना के बाद काफी रोयी थी पत्नी

घटना के बाद काफी रोयी थी पत्नी

हालांकि इस घटना का उनके परिवार पर काफी असर पड़ा। सरफराज बताते हैं कि वीडियो के सामने आने पर जब वे वापस होटल में गए तो उनकी पत्नी उनको रोते हुए मिली। उसके बाद सरफराज ने पत्नी को समझाया और कहा कि ऐसी वीडियो से खिलाड़ी लोग रोज दो-चार होते रहते हैं। सरफराज ने कहा, 'ये तो वीडियो में ऐसा कहा है, वर्ना लोग तो हमारे मुंह पर पता नहीं क्या-क्या कहकर जाते हैं।' अंत में उन्होंने पत्नी से कहा कि ये सब चीजें जीवन का हिस्सा हैं इसलिए आप हिम्मत रखो। इसके साथ ही सरफराज ने अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया।

यह भी पढ़ें- मैदान में हुई इस हरकत के बाद स्टार्क की गेंदों ने उगली थी 'आग', पत्नी ने किया खुलासा

Story first published: Wednesday, June 26, 2019, 18:46 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+