दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद फैंस ने सरफराज से कुछ इस अंदाज में मांगी माफी

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर जब चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं तो इनमें से कोई भी हार का सामना करना नहीं चाहता है। लेकिन आईसीसी विश्व कप में जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ है, जीत टीम इंडिया के खाते में ही आई है और मायूसी पाक टीम के हाथों ही लगी है। भारत से हारने पर पाकिस्तान में हमेशा की तरह क्रिकेट खिलाड़ियों पर लोगों ने अपना गुस्सा निकाला, यहां तक की टीम के कप्तान सरफराज को सबसे अधिक फैंस ने निशाना बनाया। लेकिन भारत के हाथों मिली करारी हार से उबरते हुए पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप में अपनी उम्मीदें जीवित रखीं तो फैंस को शायद अपनी गलती का एहसास हुआ।

'सरफराज वी आर सॉरी'

'सरफराज वी आर सॉरी'

पाकिस्तान टीम की ड्रेस में एक फैन के हाथ में सफेद चार्ट पेपर पर चार शब्द 'सरफराज वी आर सॉरी' लिखे थे, जो इस एहसास से उपजे थे कि भारत के खिलाफ हार के बाद किस हद आलोचना का स्तर गिर गया था। भारत के हाथों हार के बाद पाकिस्तान को एक सप्ताह तक एक भी और मैच नहीं खेलना था। इन दिनों में विश्व कप में चिर-प्रतिद्वंद्वी के हाथों हार का दंश प्रशंसकों, पूर्व-क्रिकेटरों और यहां तक ​​कि पत्रकारों को भी झेलना पड़ा। पाकिस्तान की मीडिया के लिए वहां की बदहाल अर्थव्यवस्था अब कोई मुद्दा नहीं थी, हर जगह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर ही चर्चा होती रही। विश्व कप में भारत के हाथों पाकिस्तान की ये 7वीं हार थी। विश्व कप में पाक की टीम भारत को अभी तक हरा नहीं पाई है।

ये भी पढ़ें: विश्व कप 2019: अफगानिस्तान के बहादुर प्रदर्शन ने जीत लिया दिल

सरफराज आए थे सबसे ज्यादा निशाने पर

सरफराज आए थे सबसे ज्यादा निशाने पर

16 जून को भारत के हाथों विश्व कप 2019 में मिली करारी हार के बाद पूरी पाकिस्तानी टीम फैंस और पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर रही है। पाकिस्तान के पत्रकार सैयद रजा मेहदी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट का एक फैन सरफराज से सवाल पूछ रहा है-भाई आप इतने मोटे क्यों हो रहे हो? इतना ही नहीं, यह फैन सरफराज को दो-तीन बार गाली भी दे रहा था।

 सरफराज को दी गई गंदी गालियां

सरफराज को दी गई गंदी गालियां

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को विकेट कीपिंग के दौरान जम्हाई लेने पर भी फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा, फिटनेस को लेकर पूरी टीम को खेल प्रेमियों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। भारत के खिलाफ मैच में कप्तान के तौर पर खराब फैसले, बल्ले से खराब प्रदर्शन भी सरफराज के खिलाफ गुस्से का कारण बना। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तानी फैंस का अंदाज बदला हुआ नजर आया।

दक्षिण अफ्रीका पर जीत से बदला फैंस का मिजाज

दक्षिण अफ्रीका पर जीत से बदला फैंस का मिजाज

पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 308 रनों का स्कोर खड़ा किया और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 49 रनों से हराकर मैच अपने नाम किया तो पाकिस्तानी फैंस खुशी से झूमने लगे। हैरिस सोहैल की आतिशी बल्लेबाजी और शादाब के अलावा वहाब रियाज की घातक गेंदबाजी ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। वहीं इस जीत के बाद पाकिस्तान के फैंस बड़ी संख्या में सरफराज के लिए चियर करते हुए दिखाई दिए और उन्होंने ऑटोग्राफ भी लिया। ट्विटर पर कई पाकिस्तानी यूजर्स ने अपने बर्ताव के लिए माफी मांगते हुए सरफराज और पाकिस्तानी टीम की तारीफ में पोस्ट किए।

Story first published: Monday, June 24, 2019, 13:29 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+