Champions Trophy: Pak Vs SL: सरफराज बने हटके प्लेयर ऑफ द मैच
कार्डिफ। इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के तौर पर पाकिस्तान की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल के ग्रुप बी गेम में श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर एक बार फिर यह साबित किया है कि उसके बारे कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती और वह कभी भी उलटफेर कर सकता है। कैप्टन सरफराज अहमद की बल्लेबाजी और सूझबूझ की बदौलत पाकिस्तान ने श्रीलंका को कांटे की टक्कर वाले मैच में तीन विकेट से हरा दिया।

सरफराज की बल्लेबाजी से संभला पाकिस्तान
सेमीफाइनल में जगह बनाने की चुनौती को देखते हुए पहले पाकिस्तान ने श्रीलंका को 236 रनों पर ऑल आउट करने में सफलता पाई। इसके बाद जीत के लिए 237 रनों का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन फिर टीम लड़खड़ाने लगी तो शांत दिमाग कप्तान सरफराज ने आकर मोर्चा संभाला।

इसलिए सरफराज बने हटके प्लेयर ऑफ द मैच...
सरफराज इस मैच के हटके प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 61 रनों की नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। वे मोहम्मद आमिर को भी गाइड करते रहे। सरफराज और आमिर की जोड़ी ने आठवें विकेट की साझेदारी में 75 रन जोड़े जिसने आखिर में पाकिस्तान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

दो बार मिला सरफराज को जीवनदान
दायें हाथ के बल्लेबाज सरफराज दो बार आउट होते-होते बचे जब श्रीलंका के फील्डरों ने दो कैच छोड़ दिए। इससे सरफराज को फायदा मिला। जब सरफराज 38 पर थे तब थिसारा परेरा ने उनको जीवनदान दिया। दूसरी बार जब 40 रन बना चुके थे तब सीकुगे प्रसन्ना सरफराज के बल्ले को छूकर आ रही गेंद को लपक नहीं सके।

पाकिस्तानी पेस बॉलरों ने दिखाया कमाल
पाकिस्तान के पेस बॉलरों ने श्रीलंका के 10 विकेट झटके। जुनैद खान और हसन अली ने 3-3 विकेट लिए, वहीं मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ ने दो-दो विकेट चटखाए। बुधवार को होने वाले पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान का मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications