इस्लामाबाद। अभी तक तो पाकिस्तानी टीम के नये-नवेले कप्तान सरफराज अहमद ही टीम इंडिया के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी के मुरीद नहीं है बल्कि उनकी खूबसूरत बेगम सैयदा खुशबख्त भी माही और उनकी पत्नी की फैन हैं।
मिसेज धोनी ने शेयर की डार्लिंग जीवा की फोटो और कहा...
एक इवेंट के दौरान सैयदा ने कहा कि धोनी क्रिकेट के लिविंग लिजेंड हैं और उनकी पत्नी साक्षी भी काफी लोकप्रिय हस्ती हैं। मुझे ये कहते हुए बिल्कुल हिचक नहीं है कि मेरे शौहर ने काफी कुछ धोनी से सीखा है।
सैयदा ने साक्षी को धोनी का लकी चार्म बताया और कहा कि वो भी सरफराज के लिए लकी चार्म ही बनना चाहती हैं वैसे सैयदा ने अपने नाम का मतलब ही किस्मत वाली लड़की कहा। मालूम है कि टी-20 विश्वकप सम्पन्न होने के बाद शाहिदी अफरीदी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया उनकी जगह विकेटकीपर सरफराज अहमद को टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है। आपको बता दें कि विश्वकप के दौरान सरफराज ने भी धोनी को अपना आदर्श कहा था।
धोनी की पूजा करते हैं पाकिस्तान के विकेटकीपर सरफराज