सरफराज अहमद ने रोहित को ठहराया हार का जिम्मेदार, मैच के बाद दिया ये बयान

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप के 22वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को कवर्थ लुईस नियम के तहत 89 रनों से धूल चटा दी है। इस जीत के साथ भारत का पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में विजयी अभियान जारी रहा। दोनों देशों के बीच यह विश्व कप में खेला जाने वाला 7वां मुकाबला रहा और हर बार भारत ने पाकिस्तान को नानी याद दिलाई है। मैच समाप्त होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने माना कि उनकी टीम ने खराब प्रदर्शन किया और साथ ही उन्हें रोहित शर्मा को हार का जिम्मेदार ठहराते हुए बड़ा बयान भी दिया।

मैच से दूर ले गए रोहित

मैच से दूर ले गए रोहित

सरफराज ने कहा, 'हमने टॉस जीतकर अच्छा फैसला किया लेकिन दुर्भाग्य से हम सही क्षेत्र में गेंद नहीं कर पाए। रोहित ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की जिसका श्रेय उनको जाता है। रोहित के खिलाफ हमारी रणनीति गेंद को आगे पिच कराने की थी, लेकिन हम उनके खिलाफ सही क्षेत्र में गेंद नहीं करा पाए जो हमे मैच से दूर ले गया। बता दें कि रोहित ने 113 गेंदों में धुआंधार 140 रनों की पारी खेली जिसकी बदाैलत पाकिस्तान को बड़ा लक्ष्य मिला।

मौके को सही तरीके से भुना नहीं पाए

मौके को सही तरीके से भुना नहीं पाए

सरफराज ने आगे कहा कि इस पिच पर टॉस जीतना काफी अहम था, लेकिन हम गेंदबाजी के दौरान मौके को सही तरीके से भुना नहीं पाए। हमने पिच पर नमी के कारण दो स्पिनरों को टीम में शामिल किया था। जीता का श्रेय भारत के बल्लेबाजों को जाता है, उन्होंने बहुत ही बढ़िया बल्लेबाजी की। हमने उन तीन ओवरों में ही मैच गंवा दिया था, जहां हमने चार विकेट गंवाए थे। फखर और इमाम के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन उनकी साझेदारी टूटने के बाद हमारी बल्लेबाजी बिखर गई। निश्चित रूप से, अब हमारे लिए आगे की राह कठिन हो गई है और अब हमें बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे।

जब बिना OUT हुए पवेलियन चले गए विराट और सच पता चलने पर हुए 'गुस्सा'

अंक तालिका में 9वें स्थान पर पहुंचा

अंक तालिका में 9वें स्थान पर पहुंचा

बता दें कि पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग जोड़ी केएल राहुल(57) और रोहित ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े डाले। इसके बाद कप्तान विराट कोहली के 77 व हार्दिक पांड्या के 26 रनों की मदद से भारत ने पाकिस्तान के सामने 336 रनों का लक्ष्य रखा जिसे पाकिस्तान हासिल नहीं कर सका। भारत की यह 4 मैचों में तीसरी जीत रही जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द किया गया था। वहीं पाकिस्तान 5 मैचों में तीन हार चुका है। वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ 23 जून को होने वाला है। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा होगा, जो टीम इस मुकाबले में हारेगी वो लगभग टूर्नामेंट में से बाहर हो जाएगी। ऐसे में दोनों टीमें अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देंगी।

Story first published: Monday, June 17, 2019, 9:33 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+