हार से बाैखलाए सरफराज अहमद ने भारत को लेकर कही यह बात, ICC दे सकता है जवाब
नई दिल्ली। सरफराज अहमद की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में पिछड़ती नजर आ रही है। यह टीम 4 मैचों में 2 हार चुकी है जबकि एक बेनतीजा रहा। अंक तालिका में भी आठवें स्थान पर आ चुकी है। वीरवार हुए मुकाबले में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से 41 रनों से हार मिली। इसके बाद कप्तान सरफराज ने हार पर बयान देते हुए भारतीय टीम को लेकर जिक्र करना शुरू कर दिया, जिससे एक नया विवाद पैदा हो गया।

भारत के खिलाफ की शिकायत
ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का कसूर सरफराज ने पिच पर निकाला। उन्होंने पाकिस्तानी पत्रकारों से टांटन की पिच को लेकर खुले तौर पर नाराजगी जाहिर की। सरफराज ने पिच की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि यह पिच पाकिस्तान के अनुकूल नहीं है। पाकिस्तान के जंग अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार सरफराज ने इस बात पर भी नाखुशी जाहिर की कि भारत को हमेशा की बैटिंग के अनूकूल पिचें मिलती हैं और ये इनके स्पिनरों को भी खासा मदद पहुंचाती हैं। सरफराज इस बात से आश्चर्य में हैं कि ऐसा क्यों होता है कि भारत को हमेशा ही बैटिंग और स्पिनर फ्रेंडली पिचें मिलती हैं।

लड़ाई लड़ी पर जीत नहीं सके
मैच के बाद मिली हार पर सरफराज ने कहा, "निश्चित तौर पर यह हार बेहद निराशाजनक है। हमने 15 गेंदों के भीतर तीन विकेट खो दिए। इस मैच में हालांकि कुछ सकारात्मक चीजें हुईं, हसन और वहाब ने शानदार बल्लेबाजी की। हमने अंत में लड़ाई लड़ी लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। आमिर के अलावा कोई और गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सका। मेरे लिए यह 270-280 की पिच थी। मैच जीतने के लिए शीर्ष-4 को अच्छा करना होगा, उन्होंने रन बनाए लेकिन बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। मैच जीतने के लिए शीर्ष-4 को और ज्यादा रन करने होंगे।"
इस वजह से हमेशा कैप पहने रहती है धवन की पत्नी आयशा, फैंस के पूछने पर किया था खुलासा

ICC दे सकता है जवाब
सरफराज के इस बयान से सीधा आईसीसी पर भी निशाना है कि वो जानबूझकर भारत के लिए ऐसी पिचें तैयार करता है। अब देखना यह बाकी है कि आईसीसी कब सरफराज के इस आरोप का जवाब देता है। इससे पहले आईसीसी पर रिजर्व मैच नहीं रखने की शिकायत की गई थी। इस विश्व कप में अभी तक 3 मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं। इसका जवाब देते हुए आईसीसी ने कहा था कि इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। माैसम कब बदल जाए, इसका अंदाजा नहीं। खैर, अब पिचों पर भी सवाल उठने लगे हैं। देखना यह बाकी है कि आईसीसी इसपर क्या सफाई देते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
