For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विंडीज से मिली शर्मनाक हार पर कप्तान सरफराज अहमद ने दिया ये बयान

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी विश्व कप की शुरूआत बेहद खराब रही। पाकिस्तान का मुकाबला विस्फोटक खिलाड़ियों से भरी विंडीज टीम के साथ हुआ। विंडीज ने टाॅस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पाकिस्तान को जल्दी से समेटते हुए मैच अपने नाम कर लिया। मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने बयान देते हुए कहा कि यदि आप इन परिस्थितियों में टॉस हार जाते हैं, और विकेट खो देते हैं, तो खेल में वापस आना मुश्किल है।

सरफराज ने कहा, ''मैच के शुरुआती 30 मिनट थोड़े मुश्किल थे लेकिन इसके बाद पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो गई थी। सरफराज ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। हमें सकारात्मक क्रिकेट खेलनी चाहिए। आज हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकन उम्मीद है कि अगले मैच में टीम वापसी करेगी।। विंडीज के गेंदबाजों ने उछाल भरी गेंदें फेंकीं जिसपर सरफराज ने कहा कि हमें पता था कि उनके पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं और वो हमपर आक्रमण करेंगे लेकिन हम उनके द्वारा फेंकी गई शॉर्ट गेंदों को अच्छी तरह सामना नहीं कर सके। आज का दिन हमारे लिए खराब रहा लेकिन हमें जोरदार वापसी करने का विश्वास है। मोहम्मद आमिर को अच्छी गेंदबाजी करता देखकर खुशी हुई। सरफराज ने कहा कि हमें इंग्लैंड में हमेशा प्रशंसकों का समर्थन हासिल हुआ है। इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

बता दें कि पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान सरफराज अहमद टाॅस हार गए और पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। उनकी पूरी टीम के बल्लेबाज विंडीज के गेंदबाजों के आगे शुरूआती ओवरों में ही लड़खड़ाते दिखे। देखते ही देखते पाकिस्तान की पूरी टीम महज 105 रनों पर धाराशाही हो गई। जवाब में विंडीज ने क्रिस गेल की 34 गेंदों में 50 रनों की मदद से 7 विकेट रहते जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान को अब अगला मैच 3 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है।

Story first published: Friday, May 31, 2019, 21:14 [IST]
Other articles published on May 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+