For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या इंग्लैंड से भारत जानबूझकर हारा था? सरफराज अहमद ने दिया यह बयान

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम कुछ अपनी गलतियों के कारण तो कुछ किस्मत का साथ ना मिल पाने के कारण आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। हालांकि उसके लीग मैच खत्म होने तक इंग्लैंड के बराबर 9 मैचों में 11 अंक थे लेकिन नेट रन रेट के आधार पर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया। अगर इंग्लैंड 30 जून को हुए मुकाबले में भारत के हाथों हारती तो पाकिस्तान का पहुंचना तय था। भारत की इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तानी खेमे में हलचल थी कि भारत जानबूझकर इंग्लैंड से हारा। लेकिन जब कप्तान सरफराज अहमद से इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से जवाब दिया।

भारत पर आरोप लगाना गलत

भारत पर आरोप लगाना गलत

पाकिस्तान टीम अपने घर लाैट चुकी है। घर लाैटने पर सरफराज अहमद ने कराची में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए जानबूझकर टीम इंडिया का इंग्लैंड से हाकि वो जानबूझकर हारी है तो यह गलत होगा। सरफराज ने कहा, "नहीं, नहीं यह कहना सही नहीं है। मुझे नहीं लगता कि भारत हमारी वजह से हारा। इंग्लैंड ने अच्छा खेला।''

कप्तानी को लेकर कही यह बात

कप्तानी को लेकर कही यह बात

पाकिस्तान को भारत से हार मिलने के बाद आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। खासकर सरफराज को और उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठाए जाने लगे। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग की। इसपर सरफराज ने कहा, 'मैंने उन बातों पर ध्यान नहीं दे रहा हूं, जिसमें मुझे कप्तानी छोड़ने की सलाह दी जा रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तय करेगा कि कप्तान कौन होगा।''

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुनाया फैसला, टीम से हुई मुख्य कोच की छुट्टी

मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं

मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं

सरफराज ने आगे कहा, '' मैं अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह से जानता हूं। उनमें से अधिकांश युवा हैं और अगर हम वर्ल्ड कप में की गई अपनी गलतियों से सीखते हैं, तो मैं टीम को अगले स्तर पर ले जा सकता हूं। खासकर ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले वर्ल्ड टी-20 कप के लिए। मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। मैंने कप्तानी छोड़ने के बारे में नहीं सोचा है।''

Story first published: Tuesday, July 9, 2019, 13:16 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+