Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब सौरव गांगुली ने सानिया मिर्जा को बताया पाक टीम का फैन

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को सपोर्ट करने भारतीय टेनिस सुंदरी सानिया मिर्जा भी पहुंची थी। दरअसल पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा उन्हें सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंची थी। इस मैच के दौरान सौरव गांगुली कमेंट्री कर रहे थे। जैसे ही सानिया मिर्जा की तरफ कैमरा घूमा तो गांगुली ने उन्हें 'पाकिस्तानी समर्थक' कहकर संबोधित किया।

जब पाकिस्तान की टीम लक्ष्य के करीब 166 पर पहुंची तो कैमरा मैन ने कैमरा दर्शक दीर्घा में कुछ और लोगों के साथ बैठी हुई सानिया मिर्जा की तरफ कर दिया। इस दौरान सौरव गांगुली ने कहा, 'ये देखिए पाकिस्तान के एक समर्थक... हमारी टेनिस स्टार!'

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 37.1 ओवर में 2विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+