नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच द्वीपक्षीय मैचों की श्रंखला अधर में लटक गयी है। लेकिन इन सब के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दोनों देशों के बीच सीरीज की वकालत की है।
गांगुली ने कहा कि दोनों ही देशों के खिलाड़ी चाहते हैं कि भारत पाक के बीच मैच हो। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच होने वाले मैचों में काफी रोमांच होता है। ऐसे में खेल को जारी रखना चाहिए।
गांगुली ने टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आलोचको को भी करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है।
धोनी की तारीफ करते हुए दादा ने कहा कि धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को साबित किया है। हालांकि वर्ष 2019 में टीम इंडिया के कप्तान के सवाल पर गांगुली ने कहा कि अभी काफी समय है अगले विश्वकप के लिए टीम इंडिया के कप्तान के बारे में फैसला लेने के लिए।