सौरव गांगुली ने बताया वो कारण जिसकी वजह से विश्व कप जीतेगा भारत
नई दिल्ली। आईसीसी ने इस बार का विश्व कप का फार्मेट काफी प्रतियोगी रखा है। राउंड रॉबिन स्टाइल में रखे गए इस महाकुंभ में 10 टीमें हिस्सा लेंगे। इस बार कोई भी ऐसी 'कमजोर' टीम को शामिल नहीं किया गया है जिसके साथ होने वाले मैच का नतीजा खेलने से पहले ही घोषित हो जाता है। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट कड़ा और मजेदार होगा। क्रिकेट के इस महाकुंभ में मेजबान इंग्लैंड के अलावा भारत को टीम को खिताब का तगड़ा दावेदार माना जा रहा है।

भारत विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार-
इस दावे पर अपनी मोहर लगाते हुए भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी कहा है कि भारत दावेदार होगा और ऐसा कोई कारण उनको दिखाई नहीं देता की टीम इंडिया ये ट्रॉफी ना उठा सके। 30 मई से शुरू होने वाले इस खिताब के बारे में बात करते हुए प्रिंस ऑफ कोलकाता ने कहा, 'भारत ही दावेदार है, टीम ने पिछले 6-7 महीनों में अच्छा क्रिकेट खेला है और वे विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।'

खिलाड़ियों के बारे में गांगुली की राय-
वहीं टीम के खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए गांगुली ने बताया कि यह सर्वश्रेष्ठ संभावित टीम है। सभी खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया है और इसी कारण आज वे टीम का हिस्सा है। गांगुली ने पहले भारतीय के पूर्व महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी मान चुके हैं कि भारतीय टीम की मजबूती पर शक नहीं किया जा सकता। गावस्कर ने भारतीय टीम की मजबूती की मिसाल देते हुए कहा है कि टीम इंडिया पाकिस्तान से मैच खेले बिना भी विश्व कप में आगे बढ़ सकती है। लेकिन हमको पाकिस्तान को हराकर आगे बढ़ने में ज्यादा मजा आएगा।

कैसे बनती है टीम इंडिया 'अपराजेय'
आपको बता दें कि गांगुली जैसे दिग्गज की बात के पीछे कई ठोस कारण मौजूद हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरों पर वनडे सीरीज में असरदार जीत दर्ज की है। इस समय भारत के पास दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ संयोजन मौजूद हैं। इनमें चाहे बात टीम के टॉप तीन बल्लेबाजों की हो या फिर चहल-कुलदीप की स्पिन जोड़ी की या फिर बुमराह, शमी और भुवी की तेज गेंदबाजी की। ये सभी अपने आप में दुनिया के बेस्ट संयोजन में शामिल होते हैं और जब सभी एक यूनिट के रूप में टीम में खेलते हैं तो भारत की टीम लगभग अपराजेय बन जाती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
