For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सौरव गांगुली ने IPL के इस सीजन को बताया सबसे अच्छा, गिनाए बेहतरीन पल

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच इस बार आईपीएल का आयोजन बहुत ही चुनौतीभरा काम था। लेकिन बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली आखिरकार आईपीएल के आयोजन की रणनीति बनाई और इसे बिना दर्शकों के कराए जाने का फैसला लिया गया। अभी तक आईपीएल के इस सीजन को जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। जिस तरह से आईपीएल का सीजन सफलतापूर्वक चल रहा है, उसे देखकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली काफी खुश हैं। इस सीजन में कई ऐसे क्षण हैं जिसने टूर्नामेंट के प्रति लोगों के रोमांच को बढ़ाया है।

आईपीएल के इस सीजन में अभी तक 47 मैच खेले जा चुके हैं। आईपीएल के इस सीजन के बारे में बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि यह अविश्वसनीय है और मैं इसको लेकर चकित नहीं हूं। जब हम स्टार और इससे संबंधित लोगों से चर्चा कर रहे थे, तो हम इस बात पर विचार कर रहे थे कि इस वर्ष आईपीएल का आयोजन कराया जा सकता है या नहीं, हम इसपर चर्चा कर रहे थे कि बायो बबल का क्या परिणाम होगा, क्या यह सफल होगा। चर्चा के बाद हमने आईपीएल के आयोजन का फैसला लिया क्योंकि हम लोगों के जीवन में सामान्य स्थिति लाना चाहते थे, खेल को वापस लाना चाहते थे। जिस तरह से लोगों ने प्रतिक्रिया दी है, उससे मैं चकित नहीं हूं।

आईपीएल की तारीफ करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि यह टूर्नामेंट दुनिया का सबसे बेहतरीन टूर्नामेंट है। इस बार कई सुपर ओवर हुए हैं, हाल ही में हमने एक मैच के दौरान दो सुपर ओवर देखें। हमने शिखर धवन की बल्लेबाजी देखी, हमने रोहित शर्मा को देखा, हमने तमाम युवा खिलाड़ियों को देखा, केएल राहुल की अगुवाई में किंग्स इलेवन टीम की अंकतालिक में इतना नीचे जाने के बाद वापसी को देखा। आपको यहां सबकुछ देखने को मिलेगा। मैं आपसे इस बात की शर्त लगा सकता हूं कि मौजूदा आईपीएल सीजन अबतक खेले गए सीजन में सबसे अच्छा सीजन रहा है। रेटिंग और दर्शकों की संख्या के लिहाज से यह आईपीएल सीजन सबसे सफल सीजन है।

Story first published: Wednesday, October 28, 2020, 16:54 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+