For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पिता सौरव गांगुली की तबीयत को लेकर बेटी सना ने कही ये बात

Saurav Ganguly: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद बेटी सना गांगुली ने कहा कि अभी उनके पिता बेहतर हैं और उनकी हालत स्थिर है। जानकारी के अनुसार शनिवार को जब सौरव गांगुली घर में ही जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी उनके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

अस्पताल से बाहर निकलते वक्त सना गांगुली ने कहा कि सौरव गांगुली की तबीयत अब बेहतर है और वह बात कर रहे हैं, उनकी हालत अब स्थिर है। इससे पहले अस्पताल की ओर से बयान जारी करके कहा गया था कि सौरव गांगुली की हालत स्थिर है। उनकी एंजियोप्लासी की गई है और उसके बाद उनकी नसों में स्टेंट को डाला गया है। फिलहाल अब सौरव गांगुली बुल्कुल ठीक हैं, ईश्वर का शुक्रिया। जिस तरह से सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई उसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। खुद गृहमंत्री अमित शाह ने सौरव गांगुली की पत्नी डोना से फोन पर बात की और सौरव गांगुली का हालचाल लिया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद सौरव गांगुली का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंची। सौरव से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि वह अच्छा कर रहे हैं। ममता ने कहा कि अभी सौरव ठीक हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकर ने भी सौरव गांगुली के लिए प्रार्थना की और कहा कि मैंने उनकी पत्नी, बेटी और भाइयों से बात की है।

Story first published: Sunday, January 3, 2021, 13:19 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+