For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 : सौरव गांगुली ने इस खिलाड़ी को बताया नंबर-4 का दावेदार, यूजर्स ने किया ट्रोल

नई दिल्ली। भारतीय टीम में किसी बल्लेबाजी नंबर के लिए अगर सबसे ज्यादा बात हो रही है तो वह नंबर चार है। इस नंबर पर इतने बल्लेबाज खेल चुके हैं कि अब यह बैटिंग ऑर्डर अपने आप में एक अजूबा बन गया है। भारत ने पिछले कुछ महीनों में इस नंबर पर अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, विजय शंकर, धोनी और यहां तक कि खुद कप्तान कोहली को भी बल्लेबाजी करने उतारा है। खास बात यह भी है कि टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री खुद यह कह चुके हैं कि कोहली को विश्व कप में नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है।

ऐसे में जब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चेतेश्वर पुजारा सही विकल्प हो सकते हैं। उनकी फील्डिंग शायद थोड़ी कमतर हो सकती है लेकिन बल्लेबाजी शानदार है। गांगुली ने कहा, 'मुझे पता है लोग मेरा सुझाव सुनकर शॉक होंगे लेकिन अगर आप क्वालिटी बल्लेबाज चाहते हैं तो पुजारा बेस्ट विकल्प हैं।'

गांगुली ने कहा कि उनको यकीन है पुजारा भारत के लिए वही काम कर सकते हैं जो कभी राहुल द्रविड़ वनडे में किया करते थे। कभी कभी आपको वनडे क्रिकेट में मजबूती की दरकार होती है और उसके लिए पुजारा सबसे मुफीद हैं। हमारे पास टॉप तीन ऐसे बल्लेबाज हैं जो रनों का पहाड़ खड़ा कर सकते हैं।

बस गांगुली का तो इतना कहना था कि यूजर्स ने उनका जमकर मजाक उड़ा दिया। गांगुली आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकर नियुक्त किए गए हैं। ऐसे में यूजर लिखते हैं- दिल्ली कैपिटल्स पर वास्ताविक खतरा मंडरा रहा है-

गांगुली की उम्र का मजाक बनाते हुए कहा गया-

एक यूजर लिखते हैं कि कल्पना कीजिए कि गांगुली और पोंटिंग आपस में मिलकर इस तरह के आईडिया पर काम कर रहे हैं-

गांगुली को अब कभी गंभीरता से नहीं लेने की बता करते हुए एक और यूजर लिखते हैं-

Story first published: Saturday, March 16, 2019, 17:24 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+