बेंगलुरू। सौरव गांगुली टीम इंडिया के अगले कोच के तौर पर डंकन फ्लेचर की जगह ले सकते हैं। गांगुली को फ्लेचर के साथ मैदान में एक ही जर्सी में प्रैक्टिस सेशन के दौरान देखे गया है। जिसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि गांगुली टीम इंडिया के अगले कोच के तौर पर चुने जा सकते हैं।
बीसीसीआई बोर्ड 26 अप्रैल को अपनी होने वाली बैठक में इस बात का फैसला ले सकती है कि टीम का अगला कोच कौन होगा। बोर्ड में सौरव गांगुली के साथ राहुल द्रविड़ के नाम पर भी विचार कर सकती है। गौरतलब है कि डंकन फ्लेचर का कार्यकाल खत्म हो चुका है, ऐसे में भारत के अगले कोच की जल्द ही घोषणा हो सकती है।
वहीं क्रिकेट एक्सपर्ट अयाज अहमद ने गांगुली का समर्थन करते हुआ कि भारतीय टीम को ऐसे कोच की जरूरत है जो युवा टीम को बेहतर समझता हो। साथ ही टी-20 और एकदिवसीय मैचों के बदले नियमों और खिलाड़ियों के स्वभाव को बेहतर समझता हो, ऐसे में सौरव गांगुली एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
वहीं बीसीसीआई के नय अध्यक्ष जगमोहन डालमिया भी गांगुली के बेहद करीबी माने जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि गांगुली के नाम पर टीम इंडिया के अगले कोच के तौर पर मुहर लग सकती है। बोर्ड की अहम बैठक से पहले गांगुली और बीसीसीआई अध्यक्ष से मुलाकात की है। हालांकि गांगुली के चयन से पहले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से राय ली जानी अभी बाकी है।