For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आर अश्विन की तारीफ में सौरव गांगुली ने कहा कुछ खास

सौरव गांगुली ने आर अश्विन की जमकर की तारीफ, बोले वह शानदार क्रिकेटर हैं, उन्हें जिम्मेदारी दी जानी चाहिए वह उसे उठाने के लिए तैयार हैं।

By Ankur

राजकोट। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आर अश्विन की सौरव गांगुली ने खुले दिल से तारीफ की है। उन्होंने अश्विन को एक जिम्मेदार क्रिकेटर बताते हुए कहा कि राजकोट में उस समय उन्होंने मैदान पर अपना दम दिखाया जब टीम इंडिया मुश्किल में थी और उन्होंने इंग्लैंड को बड़ी लीड लेने से रोक दिया।

इंग्लैंड के खिलाफ हिट विकेट होकर कोहली ने बनाया रिकॉर्ड

70 रनों की शानदार पारी खेली थी
अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 139 गेंदों पर शानदार 70 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया का स्कोर 488 रन तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 537 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

पांच गेंदबाज होना चाहिए अनिवार्य

गांगुली ने कहा कि भारत को टेस्ट क्रिकेट में पांच गेंदबाजों को खिलाना अनिवार्य कर देना चाहिए क्योंकि जब आपके पास छठे नंबर पर आर अश्विन जैसा खिलाड़ी है जोकि बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकता है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में मौका नहीं मिला, लेकिन अगर उन्हें मौका मिला तो फिर उनका दमखम देखने को मिलेगा।

अश्विन के पास सफल होने की तमाम तकनीक मौजूद है, वह मजबूत क्रिकेटर है, आप उन्हें जिम्मेदारी दीजिए वह उसे उठाने के लिए तैयार हैं। अश्विन ने साहा के साथ मिलकर 64 रनों की साझेदारी की और भारत को पिछड़ने से बचाया था।

अश्विन और साहा उस वक्त बल्लेबाजी करने आए थे जब अजिंक्या रहाणे आउट हो चुके थे और विराट कोहली जल्दी ही अपना विकेट गंवा चुके थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+