For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय टीम के प्रदर्शन के मुरीद हुए सौरव गांगुली, अहमदाबाद में होने वाले टेस्ट को बताया भारत का बड़ा इवेंट

नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कोविड के बाद एक बार फिर से भारत में क्रिकेट की शुरुआत पर खुशी जाहिर की है। आशीष नेहरा के साथ बातचीत के दौरान सौरव गांगुली ने भारत में एक बार फिर से क्रिकेट शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह से पिछले साल कोरोना आया, उसके बाद किसी को यह नहीं पता था कि ये कब रुकेगा। अक्टूबर माह में टी-20 विश्वकप होना है, लिहाजा इससे पहले घरेलू क्रिकेट होना जरूरी है ताकि लोगों को इस बात का भरोसा हो कि आागमी टूर्नामेंट अच्छे से हो सकता है।

टी-20 विश्वकप की तैयारी में जुटे दादा
सौरव गांगुली ने कहा कि जब लोग ग्राउंड में आते हैं और बिना किसी नकारात्मक खबर के मैच संपन्न होता है तो यह हर किसी के लिए अच्छा है। इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड पहले ही सीरीज में 1-0 से आगे है ऐसे में भारत की टीम दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके बुलंद इरादों के साथ आगामी टेस्ट मैच खेलने के लिए अहमदाबाद जाना चाहेगी। अगले दो टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा मैदान में खेला जाएगा जोकि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड है। मोटेरा में होने वाले मैच को लेकर सौरव गांगुली भी काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा इवेंट होने जा रहा है।

मोटेरा मैदान ऐतिहासिक
सौरव गांगुली ने कहा कि अहमदाबाद का स्टेडियम बहुत बड़ा स्टेडियम है। मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मैच को देखने के लिए आएंगे। मैच से पहले ही यहां 1.20 लाख टिकट बिक चुके हैं। सौरव गांगुली ने कहा कि अहमदाबाद में 6 साल बाद मैच होने वाला है, यह भारत के लिए बहुत बड़ा इवेंट हैं। वहीं जिस तरह से भारतीय टीम ने पिछले कुछ दौरों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है उसकी भी गांगुली ने जमकर तारीफ की है।

लगातार जीत पर खुश दादा
पूर्व कप्तान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में जो जीत मिली है वो हमेशा याद रहती है। जब हम इंग्लैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया में गए तो हम जीते, यह सब जीत भारतीय इतिहास में लिखा जाएगा। नए खिलाड़ी जो आएंगे उन्हें कहा जाएगा कि याद रखना ब्रिस्बेन में पंत ने अकेले मैच जिताया था। ऑस्ट्रेलिया वाला जीत बहुत साल याद रहेगा। इस दौरान आशीष नेहरा ने कहा कि 2003 और 2004 में मैंने अच्छी गेंदबाजी नहीं की और जहीर चोटिल थे। अगर मैंने अच्छी गेंदबाजी करता तो हम जीतते इसके लिए मैं माफी मांगना चाहूंगा।

Story first published: Tuesday, February 16, 2021, 12:03 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+