For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या राजनीति में एंट्री करेंगे सौरव गांगुली, दादा ने दिया ये जवाब

West Bengal Assembly elections: Sourav Ganguly ने BJP में जाने को लेकर तोड़ी चुप्पी| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के राजनीति में प्रवेश करने को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलों का दौर जारी है। कयास लगाए जा रहे थे कि सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले राजनीति में कदम रख सकते हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले कई रिपोर्ट सामने आई थी कि भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस की ओर से सौरव गांगुली को संपर्क किया गया है, हालांकि सौरव गांगुली की ओर से इसको लेकर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन अब इस बारे में खुद सौरव गांगुली ने खुलकर अपनी बात की है।

सौरव गांगुली ने कहा कि देखेंगे कि आगे क्या होता है। मैं राजनीति के बारे में नहीं सोचता हूं, मैं लोगों का सम्मान करता हूं और लोगों से भी यही उम्मीद करता हूं। गांगुली ने कहा कि आने वाले समय में आप नहीं जानते हैं क्या होगा। जब मैं टीम इंडिया के लिए खेलता था तो कभी नहीं सोचा था कि टीम का कप्तान बनूंगा। सचिन तेंदुलकर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया और इसके बाद यह जिम्मेदारी मुझे दी गई है। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद मैंने ये नहीं सोचा था कि मैं बीसीसीआई का अध्यक्ष बनूंगा। ऐसे में भविष्य में देखेंगे क्या होता है। ऐसे फैसले लेने से पहले आपको यह सोचना पड़ता है कि आप कितना समय परिवार, बच्चों और अपने लिए देना चाहते हैं।

बता दें कि सौरव गांगुली कुछ समय पहले बीमार थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। अपनी फिटनेस पर गांगुली ने कहा कि मैं अब पूरी तरह से ठीक हूं और वापस काम पर लौट आया हूं। इग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज देखने के लिए जाऊंगा। यही नहीं गांगुली ने कहा कि इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भी वह इस मुकाबले को देखने के लिए जाऊंगा।

Story first published: Tuesday, March 9, 2021, 18:19 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+