टीम मोदी में शामिल नहीं होंगे सौरव गांगुली, प्रस्ताव ठुकराया
भाजपा ने शनिवार को कहा कि उसने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की पेशकश की है, लेकिन सौरव ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए समय मांगा है। भाजपा के पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी और पार्टी महासचिव वरुण गांधी ने गांगुली से हाल में दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान यह पेशकश की थी। उस दौरान गांगुली ने सोचने के लिये समय मांगा था।
रविवार की दोपहर मीडिया के सामने आकर खुद गांगुली ने साफ कर दिया कि वो राजनीति में नहीं आयेंगे। उन्होंने कहा कि मैं क्रिकेट के मैदान में ही खुश हूं और उसी में आगे जाना चाहूंगा। हम आपको बता दें कि गांगुली इस समय बीसीसीआई के कमेंट्रेटर्स की सूची में शामिल हैं।
उधर जैसे ही गांगुली ने मीडिया में अपना पक्ष रखा, वैसे ही खबर प्रसारित हुई कि कांग्रेस ने दादा को प्रस्ताव भेजा है। असल में कांग्रेस अपनी पार्टी की साख बचाने के लिये देश के अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गजों को खोज रही है, ताकि उन्हें चुनाव लड़ाकर वह 2014 में अपनी सत्ता कायम रख सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
