सौरव गांगुली ने स्विच हिट का किया समर्थन, कही बड़ी बात

नई दिल्ली। मॉडर्न डे क्रिकेट में स्विच हिट बल्लेबाजों का एक नया हथियार बनकर सामने आया है, जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी बहस चल रही है। स्विच हिट यानि जब दाएं हाथ का बल्लेबाज स्विच करके बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ का बल्लेबाज स्विच करके दाए हाथ के बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करता है तो उसे स्विच हिट कहते हैं। बल्लेबाज आखिरी समय पर अपने स्टांस को बदलकर शॉट खेलता है, तो इससे उसे अतिरिक्त लाभ मिलता है, लेकिन इसे करने के लिए काफी कुशलता चाहिए होती है। कई बार बल्लेबाज ऐसा करते समय अपना विकेट भी गंवा देते हैं।

स्विच हिट पर चल रही बहस के बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इसका समर्थन किया है। गांगुली ने कहा कि खेल काफी आगे बढ़ चुका है, लिहाजा मुझे नहीं लगता है कि हमे इसे वापस लेना चाहिए, यह मॉडर्न डे क्रिकेट में बल्लेबाजों का काफी लोकप्रिय शॉट है। बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने स्विच हिट शॉट पर पाबंदी लगाने की मांग की थी, जिसके बाद इस पूरे मसले पर एक नई बहस शुरू हो गई थी।

स्विच हिट का समर्थन करते हुए गांगुली ने कहा कि इस तरह से शॉट खेलने के लिए आपको काफी क्षमता की जरूरत होती है। टाइमिंग के अलावा पैरों का मूवमेंट व अन्य कई बातें इसमे शामिल होती है। केविन पीटर्सन पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने इसका इजाद किया था। इसके अलावा डेविड वार्नर का भी नाम इस लिस्ट में आता है। यह बहुत ही अच्छा शॉट है अगर आप इसे अच्छे से खेल सकते हैं। वहीं इयान चैपल का कहना है कि यह बहुत अच्छा शॉट है लेकिन गेंदबाजों के लिहाज से यह अन्याय है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि स्विच हिट के दौरान बल्लेबाज के दिमाग में एक बात होती है कि गेंदबाज ने जो फील्डिंग लगाई है उसे बेकार कर देना। गेंदबाजों की बात करें तो वह कप्तान के साथ सलाह करके बल्लेबाज की बल्लेबाजी स्टाइल को समझते हुए फील्डिंग सेट करता है, लेकिन जब बल्लेबाज स्विच हिट खेलता है तो गेंदबाज के पास फील्डिंग को बदलने का कोई विकल्प नहीं होता है। यही वजह है कि बल्लेबाज को इसका अतिरिक्त फायदा मिलता है। स्विच शॉट पर पाबंदी के चैपल के सुझाव पर पूर्व अंपायर साइमन टफेल का कहना है कि इससे अंपायर पर बहुत ज्यादा दबाव बढ़ जाएगा, स्विच हिट को तय कर पाना अंपायर के लिए काफी मुश्किल का काम होगा।

Story first published: Tuesday, December 8, 2020, 11:09 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+