मेलबर्न। टेस्ट कप्तान के तौर पर आंकड़ों पर नजर डालें तो महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान हैं के तौर पर सामने आते है। लेकिन धोनी के विदेशी दौरों पर नजर डालें तो धोनी का बतौर टेस्ट कप्तान पूर्व कप्तान गांगुली से रिकॉर्ड कहीं ज्यादा खराब है। धोनी ने विदेशी जमीन में बतौर कप्तान महज 6 जीत हासिल की है।
धोनी की अगुवाई में खेले गये 60 मैचो में भारत ने 27 टेस्ट जीते, 18 हारे और 15 टेस्ट ड्रॉ रहे। लेकिन अगर गांगुली के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उनकी अगुवाई में भारत ने कुल 49 मैच खेले जिनमें से भारत ने 21 टेस्ट मैचों में जीत मिली, 13 टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा जबकि 15 टेस्ट ड्रा रहे। कामयाबी के लिहाज से धोनी ने 45 फीसदी मैचों में जीत का सामना किया जबकि गांगुली ने 43 फीसदी मैचों में जीत का स्वाद चखा।
लेकिन जब दोनों ही कप्तानों की टेस्ट मैचों में विदेशी जमीं पर भारत की अगुवाई की तुलना की जाए तो गांगुली का आंकड़ा धोनी से कहीं बेहतर है। गांगुली की कप्तानी में भारत ने विदेशी जमीन पर 11 टेस्ट मैच जीते हैं तो धोनी ने सिर्फ 6 मैच में ही जीत हासिल की है। वहीं गांगुली ने टीम इंडिया में कई ऐसे चेहरों को आगे किया जिनके दम पर धोनी ने बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किया।