
एलिजाबेथ में पिछले दो दशक से मैच के दौरान बजता आ रहा है ब्रास म्यूजिक बैंड
आपको बता दें कि पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज'स पार्क में पिछले दो दशक से मैच के दौरान ब्रास म्यूजिक बैंड अपना संगीत बजाकर दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शनिवार (10 मार्च) को खेल के दौरान अंपायर कुमार धर्मसेना और सुंदरम रवि ने संगीत रोकने को कहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, अंपायरों ने कहा कि म्यूजिक बहुत तेज है और इससे उन्हें बैट के निक्स को सुनने में दिक्कत हो रही है।

लगा 'वी वांट द बैंड' का नारा
अंपायरों ने लंच ब्रेक के बाद बैंड वालों से बजाने के लिए मना किया तो वहां मौजूद दर्शक नाराज हो गए। स्टैंड्स में बैठे सैकड़ों दर्शक ‘वी वांट द बैंड (हमें बैंड चाहिए)' का नारा लगाने लगे, जिसके बाद संगीतकार मैदान पर वापस आए।

अंपायर ने कई बार चेतावनी दी लेकिन बैंड बंद नहीं हुए
जिसके बाद अंपायर्स ने मैच रोक दिया। हालात को देखते हुए रेफरी जेफ क्रो भी जायजा लेने मैदान के बीच पहुंच गए। इसके बाद भी बैंड का बजना बंद नहीं हुआ। दिन का खेल खत्म होते-होते दक्षिण अफ्रीका ने लीड ले ली थी और बैंड की आवाज बढ़ती चली गई। हालांकि अंपायर ने कई बार चेतावनी दी लेकिन बैंड बंद नहीं हुए।
|
मार्क बाउचर ने की आलोचना, दिया भारत का उदाहरण
आपको बता दें कि अंपायर्स की इस हरकत को मार्क बाउचर ने गलत बताया है। उन्होंने लिखा- "अगली बार जब द ग्रेट ईडन गार्डंस में 100000 लोग इतना शोर मचाना शुरू करें (जो कि सेंट जॉर्ज की तुलना में ज्यादा भारी है), तब क्या अधिकारी खेल रोक सकते हैं। बकवास! धर्मसेना (अंपायर) जाग जाओ। आपको पता होना चाहिए था, आपने खेल किया है।"
|
हर फील्ड और देश की अपनी पहचान है
मार्क बाउचर ने अगले ट्वीट में लिखा कि- बैंड जा रहा है। पोर्ट एलीजाबेथ में टेस्ट क्रिकेट के लिए ये अच्छा नहीं हो सकता। अपनी घरेलू टीम का समर्थन करते हुए वे कई वर्षों से परफॉर्म कर रहे हैं। हर फील्ड और देश की अपनी पहचान है!


Click it and Unblock the Notifications
