टेस्ट मैच के लिए छात्रों को छूट देगा पीसीए
पीसीए ने यह फैसला अक्टूबर में खेले गए टेस्ट मैच में दर्शकों की कम संख्या को देखते हुए किया है। आस्ट्रेलिया के साथ खेले गए उस मैच में सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में सबसे अधिक रन बनाने का कारनामा किया था लेकिन इसके बावजूद दर्शकों की मौजूदगी नहीं के बराबर रही थी।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उस समय टेस्ट मैचों में दर्शकों की कम होती संख्या को लेकर चिंता जाहिर की थी। अब एक बार फिर मोहाली में टेस्ट मैच होना है और इस लिहाज से पीसीए प्रशासन किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता।
पीसीए के संयुक्त सचिव जी.एस. वालिया ने आईएएनएस को बताया, "हमारे पास टिकटों की बिक्री के लिए बहुत कम समय है। हम टिकटों की बिक्री जिला शिक्षा विभाग के माध्यम से नहीं कर सकते इसलिए हमने सीधे शिक्षण संस्थाओं के नाम टिकट जारी करने का फैसला किया है। जो संस्था पहले आएगी, उसे अधिक से अधिक टिकट मिलेंगे।"
19 दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंच रही हैं। टीमों को होटल ताज में ठहराया जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications