इस पूर्व क्रिकेटर ने किया खुलासा, अनुष्का शर्मा की चाय का कप उठा रहे थे चयनकर्ता
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम जब किसी दाैरे पर रवाना होती है तो कुछ खिलाड़ियों की पत्नियां भी साथ में होती हैं। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी कई मैचों में नजर आती हैं, लेकिन पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने उस चीज को लेकर हैरानी जताई है जिसको लेकर अनुष्का को इतना ज्यादा सम्मान दिया जाता है। 81 वर्ष के फारुख ने चयन समिति की जमकर खिंचाई की साथ ही इसे मिकी माउस समिति करार देते हुए कहा कि ये लोग वर्ल्ड कप 2019 के दौरान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए चाय का कप उठाने का काम कर रहे थे।
फारुख ने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के लिए कड़े शब्द का प्रयोग किया है। उन्होंने चयनकर्ताओं को 'मिकी माउस चयन समिति' बना दिया है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, "चयन पर विराट कोहली का प्रभाव होता है और यह सही है। चयनकर्ताओं की योग्यता क्या है? सभी ने मिलकर 10-12 टेस्ट मैच खेले हैं। मैं विश्व कप के समय एक चयनकर्ता को पहचान भी नहीं पाया और पूछा कि यह कौन है क्योंकि वह भारतीय ब्लेजर पहना था। वह सभी अनुष्का शर्मा इर्दगिर्द घूमते रहते हैं।"
फारुख इंजीनियर ने भारत के लिए कुल 46 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 31.08 की औसत से 2611 रन बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 2 शतक और 16 अर्धशतक लगाए थे जबकि उन्होंने भारत के लिए कुल 5 वनडे मैच खेले थे जिसमें 38 की औसत से कुल 114 रन बनाए थे। सीओए के बारे में उन्होंने कहा कि ये समय की बर्बादी के अलावा कुछ भी नहीं था। मैंने सुना है कि उन सबको इस कार्यकाल के लिए 3.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। मुझे लगता है कि वो हनीमून पर थे जो अब खत्म हो चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
