For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में कर्नाटक ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को पछाड़ा

नई दिल्ली। भारत के घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली का शुक्रवार को आगाज हो गया और पहले ही दिन कई रिकॉर्ड तोड़ मैच देखने को मिले। ऐसा ही एक मैच हैदराबाद के एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेला गया , जहां ग्रुप ए के एक मैच में कर्नाटक और उत्तराखंड की टीमें भिड़ी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस मैच में कर्नाटक की टीम ने उत्तराखंड को 9 विकेट से हराया और एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। कर्नाटक की टीम ने घरेलू स्तर पर लगातार सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह कर्नाटक की टी20 में 15वीं जीत है। पिछले साल सैयद अली मुश्ताक टूर्नामेंट में कर्नाटक ने लगातार 14 मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया था और नए सीजन का आगाज जीत के साथ किया। कर्नाटक ने 2018 के फाइनल मैच में महाराष्ट्र को हराकर यह खिताब जीता था।

शुक्रवार को खेले गए इस मैच में उत्तराखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसे कर्नाटक की टीम ने महज 15.4 ओवरों में सलामी बल्लेबाज रोहन कदम और देवदत्त पडीक्क्ल ने नाबाद अर्धशतकों की मदद से आसानी से हासिल कर लिया।

और पढ़ें: युजवेंद्र चहल के मुरीद हुए वाशिंगटन सुंदर, कहा- T20 में अहम भूमिका निभाते हैं स्पिनर्स

इस जीत से कर्नाटक ने न सिर्फ भारतीय स्तर पर लगातार टी20 मैचों में जीत (15) का रिकॉर्ड बनाया बल्कि वह विश्व स्तर की सूची में न्यूजीलैंड की ओटागो के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

इस लिस्ट में पाकिस्तान की सियालकोट स्टालियंस पहले स्थान पर है जिसने 2006 से 2010 के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रीय टी20 कप में लगातार 25 मैचों में जीत हासिल की।

कर्नाटक की टीम ने 25 रन के कुल स्कोर पर राम कुमार समर्थ (7) के रूप में अपना इकलौता विकेट खोया। जिसके बाद रोहन कदम ने नाबाद 67 और देवदूत पडीकल ने नाबाद 53 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

और पढ़ें: 3rd T20, AUS vs PAK: आखिरी टी20 मैच में पाकिस्तान को रौंद कंगारुओं ने जीती सीरीज, किया सूपड़ा साफ

कदम ने 55 गेंद में छह चौके और तीन छक्के से नाबाद 67 रन बनाए, जबकि पडीक्क्ल ने नाबाद 53 रन बनाने के लिए 33 गेंदों का सामना किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 108 रन बनाकर कर्नाटक को 15.4 ओवर में जीत दिलाई।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम छह विकेट पर 132 रन ही बना सकी। उसके लिए कप्तान तन्मय श्रीवास्तव 39 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। कर्नाटक के लिए अभिमन्यु मिथुन और श्रेयस गोपाल ने दो-दो विकेट लिए।

Story first published: Saturday, November 9, 2019, 13:22 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+