For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Sayed Mushtaq Ali: क्रिकेट में चल रहा हैट्रिक का सीजन, दीपक के बाद इस गेंदबाज ने भी चटकाई हैट्रिक

नई दिल्ली। टेस्ट, वनडे या टी20 क्रिकेट का कोई भी प्रारूप हो साल 2019 गेंदबाजों के लिए कुछ खास रहा है। क्रिकेट के 150 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी कैलेंडर ईयर में इतनी हैट्रिक आई हों। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में हैट्रिक लेने के बाद भारत की घरेलू टी20 सीरीज में भी दीपक चाहर ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और तीन गेंदों में 3 विकेट झटके। वहीं मंगलवार को एक और गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी का दम दिखाते हुए सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में हैट्रिक चटकाने का कारनामा किया। उत्तराखंड के बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज मयंक मिश्रा ने मंगलवार को गोवा के खिलाफ हैट्रिक झटककर सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में उत्तराखंड को 8 विकेट से जीत दिलाई। मयंक ने इस मैच में कुल 4 विकेट अपने नाम किये।

और पढ़ें: 9 बार जब गेंदबाजों ने साबित किया सिर्फ बल्लेबाजों का खेल नहीं है टी20 क्रिकेट

टॉस जीतकर गोवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन मयंक मिश्रा की गेंदबाजी के चलते गोव की टीम ने महज 7 रन अपने 4 विकेट खो दिये थे। पारी के दूसरे ओवर में मयंक मिश्रा ने आदित्य कौशिक (4), अमित वर्मा (0) और सुयश प्रभुदेसाइ (0) का विकेट झटककर अपनी हैट्रिक पूरी की।

मयंक के प्रदर्शन के दम पर उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोवा को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 119 रनों पर सीमित कर दिया। गोवा के लिए सबसे ज्यादा 52 रन स्नेहल कौथांकर ने बनाए। उनके अलावा हेरम्ब पारब ने 22 रनों का योगदान दिया।

और पढ़ें: 1st Test, IND vs BAN: टेस्ट में दबदबा बरकरार रखने उतरेगी विराट सेना, जानें किसमें कितना है दम

इस आसान से लक्ष्य को उत्तराखंड ने 16.4 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। उत्तराखंड के लिए कप्तान तन्मय श्रीवास्तव ने नाबाद 49 और सौरभ रावत ने नाबाद 31 रन बनाए। कर्ण कौशल ने 35 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड ने 3 . 2 ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

Story first published: Wednesday, November 13, 2019, 19:05 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+