For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सैयद मुश्ताक अली में इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, 14 गेंदो में बनाये 50 रन, लगाये 4 लगातार छक्के

नई दिल्ली। भारत के घरेलू क्रिकेट में टी20 प्रारूप में खेली जाने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रविवार का दिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के नाम रहा। जहां युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने 8 महीने के बैन के बाद मैदान पर वापसी करते हुए महज 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ा वहीं मेघालय के हरफनमौला खिलाड़ी अभय नेगी ने अपनी बल्लेबाजी से बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। मेघालय के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने मिजोरम के खिलाफ खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। अभय नेगी ने इस मामले में भारत के लिए खेल चुके बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के रिकॉर्ड को तोड़ा।

अभय नेगी ने मिजोरम के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया और यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले रॉबिन उथप्पा ने 15 गेंदों में यह कारनामा कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था।

और पढ़ें: गौतम गंभीर ने फिर दिया एमएस धोनी पर विवादित बयान, विश्व कप को लेकर लगाया यह बड़ा आरोप

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के युवराज सिंह के नाम है जिन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदो में हाफ सेंचुरी लगाई थी। उनके अलावा वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल, हजरतुल्लाह जजई ने भी टी20 प्रारूप में 12-12 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाने का कारनामा किया है।

गौरतलब है कि मुंबई के मैदान पर खेले गए इस मैच में मेघालय की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। मिजोरम के लिए पहले रवि तेजा ने 31 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली और फिर अभय नेगी ने नाबाद 50 रन बनाये। रवि तेजा ने अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाए। जबकि अभय नेगी ने 4 छक्के समेत 2 चौके जड़े। अपनी पारी में अभय नेगी ने लगातार 4 छक्के मारे।

और पढ़ें: AFG vs WI: गुरबाज की पारी से अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिजोरम की टीम 20 ओवर में दो विकेट खोकर 182 रन ही बना पाई। मिजोरम के लिए तरुवर कोहली ने 59 गेंदों पर 90 रन और केबी पवन ने 46 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली। तरुवर कोहली ने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए जबकि केबी पवन ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए।

Story first published: Monday, November 18, 2019, 11:50 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+