Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs BAN: डे-नाइट टेस्ट के बीच कोलकाता में हुई शाकिब अल हसन की एंट्री

नई दिल्ली: भारत वर्तमान में कोलकाता में प्रतिष्ठित ईडन गार्डन में खेले जा रहे देश के पहले गुलाबी गेंद टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ खेल रहा है। इस मैच के उद्घाटन के दौरान बीसीसीआई ने कई गणमान्य लोगों को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।

बांग्लादेशी प्रधान मंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गांगुली, नजमुल हसन और सचिन तेंदुलकर की उपस्थिति में पहले दिन ईडन की प्रसिद्ध घंटी बजाई थी। 2000 में भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलने वाली बांग्लादेश टीम के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया, साथ ही कई वर्तमान और पूर्व भारत के महानुभावों को सम्मानित किया गया।

इस बीच बताया जा रहा है कि शाकिब अल हसन एक निजी बिजनेस यात्रा पर कोलकाता में उतरे हैं। दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर को आईसीसी ने दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था, इसमें एक साल के लिए निलंबन भी शामिल है। यदि यह प्रतिबंध नहीं होता, तो शाकिब मोमिनुल हक के बजाय इस सीरीज में टीम का नेतृत्व कर रहे होते।

इसी बीच यह स्पष्ट नहीं है कि शाकिब अपनी प्रतिबंध अवधि के दौरान स्टेडियम में प्रवेश कर सकते हैं या ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से मिल सकते हैं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि बांग्लादेश की टीम सभी विभागों में अपने नियमित कप्तान को मिस कर रही है।

बांग्लादेश की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था जिसके जवाब में उनकी पहली पारी केवल 106 रन बनाकर आउट हो गई। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 347 रन बनाकर पारी घोषित कर दी जिसके चलते भारत को 241 रनों की बढ़त मिल गई है। भारत की इस पारी में विराट कोहली ने शानदार शतक बनाया और उन्होंने 136 रनों की पारी खेली।

Story first published: Saturday, November 23, 2019, 17:25 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+