चेल्सी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब जीता
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक रविवार को पिछले वर्ष के विजेता मैनचेस्टर युनाइटेड ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में स्ट्रोक सिटी को 4-0 से हराया लेकिन अंकों की दौड़ में वह चेल्सी से एक अंक से पीछे रह गया।
चेल्सी के लिए स्टार स्ट्राइकर दिदिर द्रोगबा ने हैट्रिक लगाई। द्रोगबा प्रीमियर लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। उनके नाम इस सत्र में कुल 29 गोल दर्ज हैं।
इसके अलावा निकोलस एनेल्का ने दो गोल किए और फ्रैंक लैंपार्ड, सोलोमन कालोउ तथा एश्ले कोल ने भी एक-एक गोल किया। चेल्सी ने कुल 103 लीग गोल के साथ खिताब तक का सफर तय किया।
वर्ष 1963 के बाद यह पहला मौका है जब किसी टीम ने 100 से अधिक गोल करते हुए खिताब जीता है। 1963 में यह रिकार्ड टाटेनहम हाट्सपर ने स्थापित किया था।
बहरहाल, चेल्सी ने सर एलेक्स फग्र्यूसन के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड को 19वां और लगातार चौथा खिताब जीतने से रोका। चेल्सी को एफए कप फाइनल में अगले सप्ताह पोर्ट्समाउथ से भिड़ना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications