Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुईं

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत बेहद निराशजनक रही और वो हारकर बाहर हो गईं.

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा के लिए साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत बेहद निराशजनक रही.

सानिया महिला सिंगल्स मुकाबले के पहले ही दौर में हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गई हैं. फ्रांस की अरावने रेज़ई ने सानिया को 6-4, 6-2 से हरा दिया.

सानिया मिर्ज़ा शुरू से ही पिछड़ गईं और मैच हार गईं.

उल्लेखनीय है कि बारिश के कारण सानिया का पहले राउंड का सोमवार को होने वाला मुक़ाबला स्थगित करना पड़ा था. सानिया मिर्ज़ा ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल मुक़ाबले में भारत की एकमात्र उम्मीद थीं.

पुरूषों में भारत के नंबर एक खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन और यूकी भांबरी मुख्य ड्रा में पहुंचने में असफल रहे थे. सानिया हमेशा से चर्चा में रही हैं. हाल में उन्होंने ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि वो शादी के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगी.

सानिया भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं और पिछले वर्ष ही उनकी सगाई हुई थी. सानिया का कहना था कि वो शादी के बाद प्रोफेशनल टेनिस नहीं खेल सकेंगी.

वर्ष 2009 में सानिया की सगाई उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्ज़ा से हुई थी. सानिया ने भारत के लिए कई ख़िताब जीते हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+