नई दिल्ली। एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को कड़ी फटकार लगाई है और कड़े शब्दों में कहा है कि वो 'खुद सीधे हो जाएं, वरना कोर्ट को आदेश के ज़रिये उन्हें सीधा करना पड़ेगा...' ।
जब लता की आवाज सुनकर रो पड़े नेहरू और भावुक हुए पीएम मोदी...
दरअसल कोर्ट के पास बीसीसीआई के खिलाफ अर्जी पहुंची थीं जिसमें ये कहा गया था कि बीसीसीआई लोढ़ा समिति की सिफारिशों को नहीं मान रही है बल्कि नजरअंदाज करते हुए अपने मन से काम कर रही है। बुधवार को जस्टिस आरएम लोढा पैनल ने देश की सर्वोच्च अदालत में ये अर्जी देते हुए बीसीसीआई के कामों की एक रिपोर्ट भी पेश की थी जिसके बाद कोर्ट का ये बयान आया है।
Biography: नोबेल विजेता और पूर्व इजरायली राष्ट्रपति पेरेज का निधन
पैनल ने साफ कहा है कि बीसीसीआई के टॉप बॉस को हटा दिया जाए जिससे खेल में सुधार हो. यही नहीं लोढ़ा पैनल को जस्टिस काटजू पैनल की रिपोर्ट पर भी आपत्ति है। कोर्ट ने बीसीसीआई को जवाब दाखिल करने के लिए 6 अक्टूबर तक का वक्त दिया है। इस मामले की सुनवाई भी इसी दिन होगी।
Lodha panel report said BCCI defied SC orders. SC said "You (BCCI) are behaving like Lords. Fall in line else we will make you fall in line"
— ANI (@ANI_news) September 28, 2016